Sun 23 Aug 2026

ब्रेकिंग

जनपद की 3712 रसोइयों को मिलेगा योजनाओं का लाभ। बलदेव सिंह औलख ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

प्रधानमंत्री एवं प्रदेश सरकार से आग्रह किया कि शैक्षणिक संस्थाओं को निशाना न बनाया जाए, अधिवक्ताओं की अपील

‘रन फॉर न्यू उन्नाव’ में जोश से दौड़ा शहर

संगीत महासंग्राम-9 के ऑडिशन में चमकीं नई प्रतिभाएं

अनुराग त्रिवेदी के प्रयास से लगा दो दिवसीय रोजगार मेला

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

जनपद की 3712 रसोइयों को मिलेगा योजनाओं का लाभ। बलदेव सिंह औलख ब्यूरो : जनपद की 3712 रसोइयों को मिलेगा योजनाओं का लाभ। बलदेव सिंह औलख ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

आसिम अज़ीज़

Sun, Aug 23, 2026
Post views : 21

जनपद की 3712 रसोइयों को मिलेगा योजनाओं का लाभ। बलदेव सिंह औलख

ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

रामपुर ।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के 3 लाख 52 हजार रसोइयों के हित में चार महत्वपूर्ण योजनाओं का शुभारंभ किया। माननीय मुख्यमंत्री ने रसोइयों के मानदेय में वृद्धि, मुख्यमंत्री केशलेस चिकित्सा कार्ड, दुर्घटना की स्थिति में आर्थिक सहायता तथा साड़ी क्रय हेतु धनराशि में वृद्धि की सौगात दी।

मुख्यमंत्री द्वारा रसोइयों का मानदेय 2,000 रुपये से बढ़ाकर 3,000 रुपये प्रतिमाह किया गया है। इसके साथ ही रसोइयों को उपचार के लिए 5 लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु मुख्यमंत्री केशलेस चिकित्सा कार्ड प्रदान किए जाएंगे।

दुर्घटना की स्थिति में रसोइयों को 2 लाख रुपये की वित्तीय सहायता का भी प्रावधान किया गया है। वहीं, साड़ी क्रय हेतु दी जाने वाली धनराशि को 500 रुपये से बढ़ाकर 1,000 रुपये कर दिया गया है।

जनपद रामपुर में विकास भवन सभागार में रसोइयों के सम्मान समारोह का आयोजन उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि राज्यमंत्री श्री बलदेव सिंह औलख, शहर विधायक श्री आकाश सक्सेना, जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी, सीडीओ गुलाब चंद्र की उपस्थिति में किया गया। इस दौरान अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख ने मुख्यमंत्री की इस महत्वपूर्ण पहल का स्वागत करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चल रही है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में बच्चों के लिए पौष्टिक मध्याह्न भोजन तैयार करने वाली रसोइयों के हित में मानदेय वृद्धि एवं अन्य सुविधाओं का प्रावधान सराहनीय कदम है।

शहर विधायक आकाश सक्सेना ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा सहित प्रत्येक क्षेत्र में जनता के उज्ज्वल भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ वास्तविक रूप से पात्र लोगों तक सीधे पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून का राज कायम है तथा सरकार द्वारा समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने विद्यालयों में पूरी मेहनत एवं समर्पण के साथ नौनिहालों के लिए पौष्टिक मध्याह्न भोजन तैयार करने वाली रसोइयों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन योजनाओं से उनका आर्थिक एवं सामाजिक सुरक्षा कवच और मजबूत हुआ है।

सम्मान समारोह में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आई रसोइयों को विकास भवन सभागार में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया। रसोइयों ने मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं एवं योजनाओं की जानकारी प्राप्त की और खुशी व्यक्त की। जनपद की 3712 रसोइयों को इन सभी योजनाओं से आच्छादित किया जायेगा।

कार्यक्रम के दौरान रसोइयों को मुख्यमंत्री केशलेस चिकित्सा कार्ड एवं मानदेय वृद्धि के प्रतीकात्मक चेक वितरित किए गए।

मुख्यमंत्री केशलेस चिकित्सा कार्ड बबली, रजनी कुमारी, रूपवती, भगवान देई, सविता, सावित्री एवं सुषमा को प्रदान किए गए। वहीं मानदेय वृद्धि के प्रतीकात्मक चेक श्रीमती शांता, सुखिया, रानी, मीना, कुसुम, भूरी, मीना एवं परवीन को वितरित किए गए।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा मुख्य अतिथि कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख का बुके भेंट कर स्वागत किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रामपुर सुश्री कल्पना देवी द्वारा अतिथियों को हरित भेंट प्रदान कर स्वागत किया गया।

Tags :

Rampur news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन