Tue 21 Apr 2026

ब्रेकिंग

स्कूल निरीक्षण में मिलीं गंभीर खामियां, चार शिक्षकों को नोटिस

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत दो गंभीर रूप से घायल

मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, वैशाली के डॉक्टरों ने मुरादाबाद निवासी 51 वर्षीय राजेश्वर कुमार का जटिल लिविंग डोनर लिवर

दो गंभीर रूप से घायल,अज्ञात वाहन हुआ फरार

जामा मस्जिद क्षेत्र में सील दुकानों को लेकर व्यापारियों का हल्ला बोल, धरने पर बैठे दुकानदार

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: इको-बस भीषण भिड़न्त में तीन की दर्दनाक मौत,दस घायल,घटना के बाद रेशक्यू टीम ने छतिग्रस्त इको में फंसे लोगों को इको काटकर निकाला!

इको-बस भीषण भिड़न्त में तीन की दर्दनाक मौत,दस घायल,घटना के बाद रेशक्यू टीम ने छतिग्रस्त इको में फंसे लोगों को इको काटकर निकाला!

 

बरेली ब्यूरो मुनीश गुप्ता

  उत्तर प्रदेश बरेली जनपद में देर रात्रि डेढ़ बजे करीब थाना भुता क्षेत्र में बरेली-बीसलपुर मार्ग पर तेज धमाके के साथ भीषण सड़क हादसा हो गया।इस सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दस अन्य सबार गंभीर रूप से घायल हो गए। [video width="1280" height="720" mp4="https://thelucknowtimes.in/wp-content/uploads/2025/10/VID-20251019-WA0033.mp4"][/video]

अंशिका वर्मा एसपी साउथ बरेली

हादसे की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची जहाँ भारी मशक्क्त के बाद छतिगेस्त इको के मलवे को काटकर घायलों को निकाल अस्पताल भिजवाया।जानकारी मिली है दोनों वाहनों की आमने-सामने से तेज धमाके के साथ जबरदस्त टक़्कर हुई है जिस कारण दोनों वाहनों के दूर दूर तक परखच्चे उड़ गए।   भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक घायल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया अन्य दस घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है। अर्धरात्रि बाद थाना भुता क्षेत्र में दोनों वाहनों की धमाके के साथ टक्कर होने की सूचना पर रेशक्यू टीम मौके पर पहुँची जहाँ घंटो रेशक्यू चलाया वहीं मौके पर पहुँची पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर हादसे का कारण की जांच प्रारम्भ की।   प्राथमिक जानकारी से ज्ञात हुआ है कि तेज रफ्तार और ओवरटेकिंग के चलते सड़क हादसा होना बताया जा रहा है इस भीषण सड़क हादसे में मृतकों की शिनाख्त जिला पीलीभीत के थाना दियोरिया खगड़िया गांव निवासी ईको चालक 30 वर्षीय राकेश व ग्राम लाम्हुआ निवासी 19 वर्षीय गौरव तथा थाना बिलसंड़ा के गांव परेवा तुर्रा निवासी जितेंद्र के रूप में हुई है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन