Thu 17 Sep 2026

ब्रेकिंग

हस्ताक्षर अभियान चलाकर जताया विरोध

जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर, मरीजों को बांटे फल

पिता-पुत्र पर केस

विवाहिता की पिटाई के आरोप में पति समेत छह पर केस

विधायक निधि से चार बड़े कूलर लगे

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

सेवा के जरिए मनाया पीएम का जन्मदिन : जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर, मरीजों को बांटे फल

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Thu, Sep 17, 2026
Post views : 34

युवा मोर्चा के शिविर में पहुंचे विधायक पंकज गुप्ता, मरीजों का जाना हाल

उन्नाव। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को शहर में अलग-अलग सेवा गतिविधियां हुईं। भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से उमाशंकर दीक्षित जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में युवाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की मदद का संदेश दिया। कार्यक्रम में पहुंचे सदर विधायक पंकज गुप्ता ने शिविर का उद्घाटन किया और रक्तदान करने वालों का उत्साह बढ़ाया। विधायक ने कहा कि अस्पतालों में भर्ती मरीजों के लिए समय पर रक्त मिलना कई बार बेहद जरूरी हो जाता है। ऐसे में स्वस्थ लोगों का आगे आकर रक्तदान करना समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का एक तरीका है। उन्होंने शिविर में पहुंचे लोगों से इस तरह के सेवा कार्यों में लगातार भागीदारी करने की अपील की।

मरीजों के बीच पहुंचे विधायक

रक्तदान शिविर के बाद सदर विधायक जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच पहुंचे। उन्होंने अलग-अलग वार्डों में मरीजों का हालचाल जाना और उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। मरीजों को फल भी वितरित किए गए। इस दौरान अस्पताल में इलाज करा रहे लोगों और उनके तीमारदारों से भी बातचीत की गई। शिविर में रक्तदान करने वाले लोगों को प्रशस्ति पत्र और फल देकर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने रक्तदाताओं के प्रति आभार जताते हुए कहा कि रक्तदान से एकत्र किया गया रक्त जरूरत के समय मरीजों के काम आ सकता है।

मंदिर में पूजन कर की जनकल्याण की कामना

सेवा कार्यक्रम के बाद सदर विधायक बड़ा चौराहा स्थित झंडेश्वर मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने विधिवत पूजन-अर्चन किया और दीप प्रज्वलित किए। इस दौरान जनकल्याण की कामना की गई।कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जनपद प्रभारी अर्चना मिश्रा, सांसद साक्षी महाराज, भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी, महामंत्री मनीष जायसवाल, भाजपा नेता आशीष वाजपेयी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष बालाराव गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष रीतेश सिंह चौहान, महामंत्री उदय प्रताप सिंह, दीपक सिंह और कौशल सिंह समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन