Thu 17 Sep 2026

ब्रेकिंग

हस्ताक्षर अभियान चलाकर जताया विरोध

जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर, मरीजों को बांटे फल

पिता-पुत्र पर केस

विवाहिता की पिटाई के आरोप में पति समेत छह पर केस

विधायक निधि से चार बड़े कूलर लगे

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

बेटी को स्कूल छोड़ने निकली मां से पड़ोसी का विवाद : पिता-पुत्र पर केस

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Thu, Sep 17, 2026
Post views : 10

सीटी बजाने से मना किया तो लात-घूंसों और डंडे से पीटने का भी आरोप

उन्नाव। बेटी को स्कूल भेजने के लिए घर से बाहर निकली महिला का पड़ोसी से विवाद हो गया। महिला का आरोप है कि पड़ोसी ने सीटी बजाई तो उसने इसका विरोध किया। इसी बात को लेकर कहासुनी बढ़ गई और पड़ोसी ने उसके साथ मारपीट कर दी। बीच में पहुंचे उसके पिता ने भी गालीगलौज करते हुए मारपीट और धमकी दी। महिला की तहरीर पर दही पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। शिवनगर निवासी बेबी पत्नी विपिन यादव के मुताबिक, 15 सितंबर की सुबह करीब 7:30 बजे वह अपनी बेटी शिवानी के साथ घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी। घर के बाहर पहुंचते ही पड़ोसी मोनू अवस्थी सीटी बजाने लगा। बेबी ने इसका विरोध किया तो आरोप है कि मोनू ने उसके साथ अभद्रता और गालीगलौज शुरू कर दी। महिला का कहना है कि उसने गाली देने से मना किया तो मोनू ने लात-घूंसों और डंडे से मारपीट कर दी। इसी दौरान मोनू के पिता कृष्ण कुमार अवस्थी भी वहां पहुंच गए। आरोप है कि उन्होंने भी गालीगलौज करते हुए महिला से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद दोनों वहां से चले गए। महिला ने मामले की शिकायत दही थाने में की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मोनू अवस्थी और कृष्ण कुमार अवस्थी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन