Tue 28 Jul 2026

ब्रेकिंग

एक ही बर्तन में बन रहा था वेज और नॉनवेज

फिर फंदे पर झूल गया युवक

न्याय व्यवस्था में योगदान को सराहा

जन चौपाल में उमड़ा जनसैलाब, सामाजिक समरसता महारैली को लेकर कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों पर कार्रवाई रोकने की मांग

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: जनपद में अपराधियों के शस्त्र लाइसेंस होंगे निरस्त,सत्यपान शुरु

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Tue, Apr 29, 2025
Post views : 163

शस्त्र के दुरुपयोग पर लगाम लगाना उद्देश्य: एसपी

[video width="480" height="270" mp4="https://thelucknowtimes.in/wp-content/uploads/2025/04/VID-20250429-WA0005.mp4"][/video]

सैय्यद फैज़ान "शीबू" रहमान ✍️

उन्नाव। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर अपराध और अपराधियों पर लगातार प्रहार कर रहे है अब दीपक भूकर के निर्देश पर पुलिस ने अपराध और शस्त्र के दुरुपयोग पर सख्ती दिखाते हुए अपराधी प्रवृत्ति के शस्त्र लाइसेंस धारकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। जिले में उन्नाव पुलिस शस्त्र लाइसेंस धारकों की सूची जुटाने में लग गयी है। जिनमें से कई पर गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज तो नही हैं। पुलिस जांच में जुटी है कि जिले में अपराध में लिप्त कई शस्त्र धारक लाइसेंस का गलत इस्तेमाल तो नहीं कर रहे है। एसपी दीपक भूकर के निर्देश पर की गई इस पहल का उद्देश्य शस्त्र के दुरुपयोग पर लगाम लगाना है। इसी क्रम में उनके निर्देश पर जिले के सभी थानों से शस्त्र लाइसेंस धारकों का सत्यापन कराया जा रहा है। अपराधिक मुकदमों मे संलिप्त मिलने पर ऐसे धारकों का लाइसेंस डीएम से निरस्तीकरण कराया जाएगा।

[caption id="attachment_10131" align="alignnone" width="1024"] एसपी उन्नाव: दीपक भूकर[/caption]

एसपी दीपक भूकर ने बताया कि अपराधिक मुकदमें शस्त्र धारकों का सत्यापन कराया जा रहा है। बताया कि हमारा उद्देश्य है कि अपराधिक छवि के लोगों के द्वारा इसका दुरुपयोग तो नही कराया जा रहा है। उनका कहना है कानून व्यवस्था से खिलवाड़ किसी भी कीमत बर्दाश्त नही किया जाएग‍ा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन