Mon 21 Sep 2026

ब्रेकिंग

सर्विलांस सैल जनपद रामपुर द्वारा आमजन के गुम हुए 105 मोबाईल फोन (अनुमानित कीमत 16 लाख 10 हजार रुपये) बरामद किए

तीन शातिर अपराधी 15मोटर साइकिलों समेत गिरफ्तार, पुलिस ने बड़ा खुलासा ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

आरएस एक्सेल और अल्ट्राफिट ने जीतीं टीम चैंपियनशिप

वरिष्ठ कांग्रेस नेता की बेटी अंदलीब रहमान को आम आदमी पार्टी ने उपचुनाव में बनाया प्रत्याशी ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

व्यापारी ने दर्ज कराई रिपोर्ट

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

सर्विलांस सैल जनपद रामपुर द्वारा आमजन के गुम हुए 105 मोबाईल फोन (अनुमा : सर्विलांस सैल जनपद रामपुर द्वारा आमजन के गुम हुए 105 मोबाईल फोन (अनुमानित कीमत 16 लाख 10 हजार रुपये) बरामद किए

आसिम अज़ीज़

Mon, Sep 21, 2026
Post views : 7

सर्विलांस सैल जनपद रामपुर द्वारा आमजन के गुम हुए 105 मोबाईल फोन (अनुमानित कीमत 16 लाख 10 हजार रुपये) बरामद किए

ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

रामपुर । पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा प्रदेश की कानून एवं शान्ति व्यवस्था तथा अपराध नियंत्रण हेतु 10 प्राथमिकताएं निर्धारित की गयी है । जिसमें साइबर अपराध भी एक प्राथमिकता है ।

इन्ही प्राथमिकताओं का अनुपालन करने के क्रम में अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन बरेली एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक मुरादाबाद परिक्षेत्र मुरादाबाद द्वारा दिये गये आदेश के क्रम में पुलिस अधीक्षक, रामपुर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर के कुशल पर्यवेक्षण में आमजन के मोबाईल फोन की गुमशुदगी के सम्बन्ध में प्राप्त प्रार्थना पत्रों एवं CEIR पोर्टल पर प्राप्त शिकायतो के आधार पर बरामद किये जाने हेतु पुलिस अधीक्षक, रामपुर के आदेश / निर्देश के अनुपालन में सर्विलांस टीम के अथक प्रयास से थानों पर नियुक्त CEIR पोर्टल टीम के द्वारा गुम हुए 105 अदद मोबाईल फोन बरामद किये गये, जिनकी अनुमानित कीमत 16,10,000/- (16 लाख 10 हजार रुपये) है

नवीन पुलिस कार्यालय, रामपुर में अनिल कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा बरामद मोबाईल फोनों को सम्बन्धित मोबाईल स्वामियों को सौपा गया ।

रामपुर पुलिस की इस सफलता पर मोबाईल स्वामियों के चेहरे खिल उठे तथा खुशी की लहर दौड़ गयी ।

मोबाईल धारकों द्वारा बताया गया कि उन्हें विश्वास नहीं था कि उन्हें अपना खोया हुआ मोबाईल वापस मिल पायेगा । मोबाईल धारकों को सचेत किया गया कि अपने मोबाईल फोन की सुरक्षा जिम्मेदारी से करें । सर्विलांस सैल, रामपुर द्वारा पूर्व में भी मोबाईलों को बरामद कर मोबाईल धारकों को उपलब्ध कराया जा चुका है।

Tags :

Rampur news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन