Fri 17 Apr 2026

ब्रेकिंग

पीएफ घोटाले का शिकार हुआ मजदूर, तीन साल बाद दर्ज हुआ केस

BDO भुता को सौंपा ज्ञापन,मांगे पूर्ण न होने पर सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे

एक की मौत,कई घायल, मचा हड़कंप

धोखाधड़ी कर चावल गायब करने के आरोप में हुई गिरफ्तारी

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: ट्रक से स्लीपर बस टकराई, 3 यात्रियों की दर्दनाक मौत, दो घायल, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हुआ दुखद हादसा!

THE LUCKNOW TIMES

Sat, Jun 28, 2025
Post views : 70

ट्रक से स्लीपर बस टकराई, 3 यात्रियों की दर्दनाक मौत, दो घायल, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हुआ दुखद हादसा!

    उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद : दरअसल जनपद में सवारियों से भरी स्लीपर बस ने आगे चल रहे ट्रक से टक्कर मार दी, हादसे में बस सवार 3 यात्रियों की मौत हो गई है, वहीं दो यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है यह बस नई दिल्ली से 50 यात्रियों को लेकर उरई जालौन जा रही थी, हादसा शनिवार सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर नंगला खंगर थाना क्षेत्र में हुआ. मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, साथ ही एक्सप्रेस वे दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों को हटाकर यातायात सुचारु किया गया जानकारी के मुताबिक, अभी तक एक ही मृतक की शिनाख्त हो पाई है, इसका नाम बिजेंद्र उर्फ पप्पू है, जो कि उरई का रहने वाला था. बाकी दोनों मृतकों की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं. पुलिस के मुताबिक, यह घटना आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर थाना नगला खंगर इलाके में किलोमीटर संख्या 68 के आसपास हुआ. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि स्लीपर बस करीब 50 सवारियों को लेकर नई दिल्ली से उरई जालौन जा रही थी. बस जैसे ही किलोमीटर संख्या 68 के पास पहुंची, तभी सामने चल रहे ट्रक से बुरी तरह टकरा गई, हादसा उस समय हुआ, जब ट्रक चालक ने किसी कारण ब्रेक लगाया, बस के ट्रक से टकराने के साथ ही उसमें बैठी सवारियों में चीख-पुकार मच गई. बस सवार यात्रियों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, जानकारी मिलने के बाद पुलिस और UPDA की टीम मौके पर पहुंची. बस में गंभीर रूप से घायल हुए यात्रियों को एम्बुलेंस की मदद से सैफई मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया इनमें से तीन यात्रियों को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, सही सलामत यात्रियों को दूसरी बस के जरिए उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया एसपी देहात त्रिगुण बिसेन ने बताया कि यह हादसा शनिवार सुबह लगभग तीन बजे हुआ है एक स्लीपर गाड़ी सामने चल रहे ट्रक के ब्रेक लगाने से उसमें टकरा गई, जिससे यह हादसा हुआ. इसमें जो लोग घायल हुए हैं, उन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया इस हादसे में एक मृतक की पहचान हुई है, बाकी शवों की शिनाख्त की जा रही है, दो लोग घायल हैं, घटनास्थल से दुर्घनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात शुरू कराया गया है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन