: बोलेरो पलटने से परीक्षा देने जा रही हाईस्कूल की छात्राओं की मौत, कई घायल!
Tue, Mar 4, 2025
बोलेरो पलटने से परीक्षा देने जा रही हाईस्कूल की छात्राओं की मौत, कई घायल!
उत्तर प्रदेश महाराजगंज : जिले के धानी फरेंदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिकंदरा जीतपुर गांव के सामने मंगलवार सुबह साढ़े सात बजे बोलेरो पलटने से तीन छात्राओं की दर्दनाक मौत हो गई, दुर्घटना में बोलेरो चालक के अलावा सात छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं,आनन-फानन सभी को इलाज के लिए धानी CHC में भर्ती कराया गया, हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सात छात्राओं व चालक को इलाज के लिए सिद्धार्थनगर जिला अस्पताल रेफर कर दिया है, घटना की जानकारी मिलने पर परिजन रोते बिलखते हुए अस्पताल की ओर रवाना हो गए हैं जानकारी के अनुसार पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के करमहा, करमहा बुजुर्ग, समरधीरा, विशुनपुर गांव की हाईस्कूल की 14 छात्राएं मंगलवार सुबह बोलेरो से विज्ञान विषय की परीक्षा देने महेशराम अशोक कुमार कन्या इंटर कॉलेज धानी केंद्र पर जा रही थीं, धानी-फरेंदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिकंदरा जीतपुर गांव के पास पेट्रोल पंप के समीप छात्राओं को लेकर जा रही बोलेरो का टायर अचानक फट गया. इससे तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर कई बार पलट गई. इस हादसे में प्रीति, चांदनी पटेल व गायत्री गौड़ नाम की छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई और सात छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं. हादसे के बाद चीख पुकार मच गई आसपास के लोगों ने दौड़ कर मदद करने की कोशिश की और पुलिस को सूचना दी, सूचना मिलते ही धानी चौकी इंचार्ज नवनीत नागर और बृजमनगंज पुलिस मौके पहुंची. पुलिस ने लोगों की मदद से सभी घायलों को पहले धानी सीएचसी भेजा. जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल छात्राओं को सिद्धार्थनगर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया थाना के प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्ट्या दुर्घटना बोलेरो का टायर फटने से हुई है घायल छात्राओं को उपचार के लिए सिद्धार्थनगर जिला अस्पताल भेजा गया है. मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है!
: खुद का चाचा ही बन गया दरिंदा, 5 साल की भतीजी से किया रेप, FIR दर्ज!
Mon, Mar 3, 2025
खुद का चाचा ही बन गया दरिंदा, 5 साल की भतीजी से किया रेप, FIR दर्ज!
उत्तर प्रदेश कुशीनगर : दरअसल जिले के खड्डा थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां 23 वर्षीय दरिंदे चाचा ने अपनी 5 साल की मासूम भतीजी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई,यह शर्मनाक घटना तब हुई जब बच्ची की मां बाजार गई हुई थी,घर में अकेली बच्ची को देखकर आरोपी चाचा ने हैवानियत की पहले उसका रेप किया, इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया मां जब बाजार से घर लौटी तो बेटी की हालत देखकर दंग रह गई,मासूम के रोने और घर के हालात देखकर उसे कुछ अनहोनी होने का अहसास हुआ बच्ची ने रोते हुए आप बीती मां को सुनाईमां ने तुरंत इस घटना की सूचना स्थानीय थाने में दर्ज की पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू की और तुरंत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया घटना के बाद पूरे क्षेत्र में गुस्से और आक्रोश का माहौल है स्थानीय लोगों ने आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है पीड़ित परिवार सदमे में है, इस मामले में सीओ सदर अभिषेक प्रताप अजेय ने बताया कि मां ने तहरीर दी है बताया है कि उसकी 5 साल की मासूम के साथ उसके देवर ने दुष्कर्म किया है इस मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है!
: युवक की गला रेतकर निर्मम हत्या, जांच को पुलिस की 3 टीमें गठित!
Sun, Mar 2, 2025
युवक की गला रेतकर निर्मम हत्या, जांच को पुलिस की 3 टीमें गठित!
उत्तर प्रदेश हापुड़ : दरअसल हापुड़ जिले की कोतवाली क्षेत्र के आनंद विहार में रविवार सुबह युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई, युवक की गला रेत कर हत्या की बात सामने आई है, हालांकि पुलिस की प्राथमिक जांच में कोई हत्या के बाबत कोई सुराग नहीं मिला है वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, साथ ही घटना जल्द ही खुलासे का दावा कर रही है SP ने तीन टीमें गठित की हैंSP ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि हापुड़ सिटी कोतवाली क्षेत्र के आनंद विहार में युवक का शव मिल था. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. शव की शिनाख्त हापुड़ के ग्राम शिवगढ़ी निवासी अंकित (30) के रूप में हुई हैSP ज्ञानंजय सिंह के मुताबिक अंकित कारपेंटर का कार्य करता था. बताया जा रहा है कि शनिवार रात अंकित घर से मोबाइल पर किसी से बात करता हुए निकला था, देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी. रविवार सुबह अंकित का शव आनंद विहार में पड़ा मिला,अंकित की गर्दन पर धारदार हथियार के निशान थे अंकित की बेरहमी से गर्दन काटकर हत्या की बात सामने आई है,जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा!