Thu 16 Apr 2026

ब्रेकिंग

धोखाधड़ी कर चावल गायब करने के आरोप में हुई गिरफ्तारी

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

आत्महत्या की जताई जा रही आशंका

जमीन विवाद में महिला-बेटियों को पीटा,नींव खुदवाने का आरोप

मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: पति को शराब पिलाई, हाथ-पैर बांधे, सीने पर चढ़कर गला घोंटा, और फिर प्रेमी के साथ 25 KM दूर फेंकी लाश, ऐसे खुला राज...!

THE LUCKNOW TIMES

Sun, Sep 14, 2025
Post views : 58

पति को शराब पिलाई, हाथ-पैर बांधे, सीने पर चढ़कर गला घोंटा, और फिर प्रेमी के साथ 25 KM दूर फेंकी लाश, ऐसे खुला राज...!

उत्तर प्रदेश महराजगंज : दरअसल उत्तर प्रदेश में एक बार फिर एक पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया, पति को छोड़कर अलग रह रही पत्नी ने साजिश के तहत पति को फोन करके अपने पास बुलाया, जमकर शराब पिलाई फिर पति के हाथ-पैर बांध दिए,कातिल पत्नी अपने पति के सीने पर बैठ गई और गला घोंट दिया,वहीं, प्रेमी ने ताबड़तोड़ वार करके निर्मम हत्या कर दी गई, इसके बाद जुर्म छिपाने के लिए लाश को घर से 25 किलोमीटर दूर फेंक दिया,यह वारदात महराजगंज जिले के कोतवाली ठूठीबारी थाना क्षेत्र स्थित राजाबारी गांव की है, मृतक की पहचान ठूठीबारी थाना क्षेत्र के राजाबारी गांव निवासी नागेश्वर रौनियार (26) पुत्र केशव राज रौनियार के रूप में हुई है, पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब जांच की तो, मामले का राजफाश हो गया, पुलिस ने संगीन धाराओं में मृतक की पत्नी नेहा और उसके प्रेमी जितेंद्र के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है,पुलिस की टीमें गठित करके दोनों फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने जो बताया, वह बेहद चौंकाने वाला है!   आपको बता दें राजाबारी गांव निवासी नागेश्वर रौनियार शुक्रवार शाम बाइक लेकर घर से निकला था, वह रातभर वापस नहीं लौटा. शनिवार को उसकी लाश निचलौल-सिंदुरिया मार्ग स्थित दमकी गांव के पास सड़क किनारे पाई गई,मृतक के पिता ने आरोप लगाया कि उनकी बहू नेहा रौनियार ने प्रेमी जितेंद्र के साथ मिलकर बेटे की हत्या की है. इसके बाद सड़क हादसा दिखाने के लिए शव को इतनी दूर लाकर फेंक दिया है, 6 साल पहले शादी, 1 साल से प्रेम-प्रसंग: पिता ने बताया कि नागेश्वर की शादी नेपाल के नवलपरासी जिले की नेहा रौनियार से 6 साल पहले हुई थी दोनों का एक बेटा आदविक है पिता के मुताबिक, एक वर्ष से नेहा का प्रेम संबंध गांव के ही जितेंद्र से हो गया था,नागेश्वर ने जब इसका विरोध किया तो नेहा ने पति को छोड़ दिया और बेटे को लेकर महराजगंज शहर में प्रेमी जितेंद्र के साथ किराए के मकान में रहने लगी. इसके बाद भी नागेश्वर ने कई बार उसे समझाने की कोशिश की,वह मनाने भी पहुंचा, लेकिन नेहा नहीं मानी   ऐसे रची गई साजिश : पुलिस के मुताबिक, नेहा भी पति की दखलअंदाजी से तंग आ चुकी थी. उसने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने की साजिश रच डाली. 12 सितंबर 2025 यानी शुक्रवार को नेहा ने पति को फोन करके अपने घर बुलाया. नेहा ने नागेश्वर को खूब शराब पिलाई और नशा होने पर उसके हाथ-पैर बांध दिए,नेहा उसके सीने पर बैठ गई और गला घोंटने लगी. जबकि प्रेमी जितेंद्र ने ताबड़तोड़ वार किए. नागेश्वर रौनियार की मौत के बाद पत्नी और उसके प्रेमी ने शव को नहलाकर दूसरे कपड़े पहनाए, इसके बाद लाश को बाइक पर रखकर दमकी गांव के पास सड़क किनारे फेंक दिया. ऐसा इसलिए किया गया, ताकि लोगों को यह मौत सड़क हादसा लगे,   इस मामले पर निचलौल थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर आरोपी पत्नी नेहा रौनियार और उसके प्रेमी जितेंद्र निवासी राजाबारी के खिलाफ हत्या सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है,पुलिस टीम गठित कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है,यह दोनों हत्या करके मुंबई भगाने के फिराक में थे,उन्होंने पुलिस पूछताछ में सारे राज उगल दिए हैं!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन