: प्रयागराज महाकुंभ जा रही मिनी बस और ट्रक में टक्कर, 2 श्रद्धालुओं की मौत!
THE LUCKNOW TIMES
Wed, Feb 5, 2025
Post views : 74
प्रयागराज महाकुंभ जा रही मिनी बस और ट्रक में टक्कर, 2 श्रद्धालुओं की मौत!
उत्तर प्रदेश चंदौली : दरअसल उत्तर प्रदेश अलीनगर थाना क्षेत्र के जनसों की मड़ई के पास मंगलवार की रात NH पर महाकुंभ प्रयागराज जा रही मिनी बस और ट्रक में भीषड़ टक्कर हो गई,जिसमें दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, वहीं 9 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए सभी घायलों को पुलिस व एंबुलेंस की टीम ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया गया,वहीं दूसरी ओर दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर खड़े ट्रक से एक कार टकरा गई,हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई,थाना नानौता पुलिस हादसे की जांच कर रही है,जिला अस्पताल में तैनात इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर के मुताबिक, बिहार के पटना के मलसलामी थाना क्षेत्र निवासी मिनी बस से सवार होकर प्रयागराज महाकुंभ स्नान करने जा रहे थे इस बीच अलीनगर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर जनसों की मड़ई गांव के समीप ट्रक ने मिनी बस को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे बस सड़क किनारे पलट गई और टक्कर के बस का एक पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया मौके पर चीख पुकार मच गई, वहीं सूचना के बाद पुलिस व एनएचएआई की टीम भी मौके पर पहुंच गई,एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, वहीं दो श्रद्धालुओं की मौत के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है! इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर के मुताबिक, हादसे में दो महिला श्रद्धालुओं प्रिया मोदी (35) व कविता मोदी (34) की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य श्रद्धालुओं कनक केसरी (42), गोपी कुमार (45), आलोक मोदी (38), कृष्णा (65), रूबी गोयल (10), रचना गोयल (31), मेनका गोयल (45), रमेश मित्तल (53), प्रेम मित्तल (50), अनिल कुमार अग्रवाल (52) घायल हो गए. जिसमें कनक केसरी और आलोक मोदी की हालत गंभीर होने पर उन्हें वाराणसी ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया गया. जिला अस्पताल में तैनात इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर अजय कुमार सिंह ने बताया कि 10 लोगों का उपचार किया गया,इसमें दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें वाराणसी रेफर किया गया है, जबकि दो लोगों की घटना स्थल पर ही मौत होना बताई जा रही हैTags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन