Sun 07 Jun 2026

ब्रेकिंग

मायके बालों ने ससुराली जनों पर लगाया दहेज हत्या का आरोप,पति समेत कई परिजन हिरासत में

भूमि विवाद और पैमाइश के मामले रहे हावी

गर्मी में बढ़ी लोगों की मुश्किलें

ग्रीष्मकालीन पेंटिंग कार्यशाला का शुभारंभ

राष्ट्रीय कार्यशाला में जुटेंगे कबीर पंथी

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: प्रेमिका के भाई की पिटाई से आहत युवक ने की आत्महत्या, अब तक एक आरोपी गिरफ्तार!

THE LUCKNOW TIMES

Sat, May 10, 2025
Post views : 82

प्रेमिका के भाई की पिटाई से आहत युवक ने की आत्महत्या, अब तक एक आरोपी गिरफ्तार!

    उत्तर प्रदेश फतेहपुर : दरअसल जनपद के असोथर थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमिका के परिजनों द्वारा की गई पिटाई से आहत होकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रेमिका के एक भाई को गिरफ्तार कर लिया है, जिसे कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।   जानकारी के अनुसार, गांव के निवासी नूरहसन (16) का पड़ोस में रहने वाली एक युवती से प्रेम संबंध था। दोनों विवाह करने की योजना बना रहे थे। इस बात की जानकारी होने पर तीन मई की रात को युवती के भाई ने नूरहसन के घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की। इस घटना से आहत होकर नूरहसन ने अगले दिन, यानी चार मई को फकीर शाह बाबा के मजार के अंदर नीम के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।   पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए प्रेमिका के भाई आसिफ रजा को गिरफ्तार कर लिया। नूरहसन के पिता ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने युवती के भाई आसिफ रजा, कासिम और हसीब के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और मारपीट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया था।   थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में नामजद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस प्रयास कर रही है। इस घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है और प्रेम प्रसंग के चलते हुई इस दुखद घटना पर लोग अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन