: राजधानी में पत्नी और 4 बेटियों की हत्या करने वाला गिरफ्तार, बेटा पहले ही जेल में!
THE LUCKNOW TIMES
Tue, Jan 28, 2025
Post views : 67
राजधानी में पत्नी और 4 बेटियों की हत्या करने वाला गिरफ्तार, बेटा पहले ही जेल में!
उत्तर प्रदेश लखनऊ: दरअसल राजधानी लखनऊ के नाका इलाके में एक जनवरी को होटल के कमरे में अपने बेटे के साथ मिलकर परिवार के पांच लोगों की हत्या करने के आरोपी बदर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है उस पर अपनी पत्नी और चार बेटियों की हत्या करने का आरोप है इससे पहले हत्या के दिन ही पुलिस ने उसके बेटे अरशद को गिरफ्तार कर लिया था आपको बता दें नाका स्थित शरणजीत होटल में 31 दिसंबर की रात बदर अपने बेटे अरशद के साथ मिलकर पत्नी व बेटियों की हत्याकर फरार हो गया था बदर आगरा का रहने वाला था और 30 दिसंबर 2024 को अपने परिवार के साथ लखनऊ आया हुआ था हत्या के बाद से ही बदर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही थी नाका पुलिस ने कोर्ट से बदर का NBW भी जारी कराया था, जिसके बाद डीसीपी सेंट्रल रवीना त्यागी ने गिरफ्तारी के लिए बदर पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था डीसीपी ने बताया कि आरोपी बदर को गिरफ्तार कर लिया है, उससे पूछताछ की जा रही है गला दबाया, दरअसल, बदर मूल रूप से आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र के इस्लामनगर टेढ़ी बाजार का रहने वाला है 30 दिंसबर को वह अपनी पत्नी आसमा, बेटे अरशद, बेटी अल्शिया, रहमीन, अक्सा और आलिया के साथ अजमेर से होकर लखनऊ आया था. बदर परिवार के साथ चारबाग के होटल शरनजीत में रुका था 31 दिसंबर की रात उसने अपने बेटे के साथ मिलकर चारो बेटियों व पत्नी को शराब पिला कर गला दबाया और हाथ की नस काटकर हत्या कर दी थी. हत्याकांड को अंजाम देने के बाद अरशद सभी के शव को होटल में छोड़ पिता बदर को चारबाग रेलवे स्टेशन छोड़ कर खुद पुलिस के पास पहुंच गया था. अरशद ने हत्या करने दौरान एक वीडियो भी बनाया था. जिसमें उसने आगरा में पड़ोसियों द्वारा परेशान करने व हिंदू धर्म अपनाने पर उसका विरोध होने की बात कही थीTags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन