Sun 26 Jul 2026

ब्रेकिंग

एक डिजाइन ने खोल दी 918 गद्दों की कहानी

पढ़ाने वालों की सेहत का भी सरकार रखेगी हिसाब

गाँव स्तरीय गन्ना सर्वे सट्टा के प्रदर्शन कार्य का औचक निरीक्षण

कांवड़ यात्रा से पहले गंगा घाटों का लिया जायजा

चाइनीज मांझे ने बाइक सवार को किया लहूलुहान

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: यूपी पुलिस कर्मियों पर बड़ी कार्रवाई,आगरा में दारोगा समेत 4 पुलिस कर्मी निलंबित!

THE LUCKNOW TIMES

Wed, Jan 15, 2025
Post views : 178

यूपी पुलिस कर्मियों पर बड़ी कार्रवाई,आगरा में दारोगा समेत 4 पुलिस कर्मी निलंबित!

  उत्तर प्रदेश आगरा : ताजनगरी आगरा में यूपी पुलिस ने लापरवाही और अनुशासनहीनता पर अपने कर्मचारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है,आगरा में पुलिस चौकी से ट्रक चोरी होने के मामले में दो पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है वहीं चंदौली में लापरवाही और अनुशासनहीनता बरतने पर दारोगा समेत 2 पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया आगरा पुलिस कमिश्नर जे रविंदर गौड ने कमिश्नरेट के जगनेर थाना की सरैंधी पुलिस चौकी से मार्बल से भरा ट्रक चोरी होने की घटना को गंभीरता से लिया है भले ही पुलिस ने आनन फानन में पुलिस चौकी से ट्रक चोरी की घटना का खुलासा कर दिया हो मगर, पुलिस कमिश्नर जे रविंदर गौड की सख्ती पर डीसीपी पूर्वी ने इस मामले में दो पुलिसकर्मी निलंबित किए हैं जिससे अब ट्रक चोरी की खबर को भ्रामक बताने वाले एसीपी खेरागढ़ की खूब किरकिरी हो रही है बता दें कि खनन अधिकारी सुशील वर्मा ने सात जनवरी को चेकिंग में राजस्थान नंबर के एक ट्रक को पकड़ा था ट्रक का उपयोग अवैध खनन में हो रहा था तब ट्रक में करीब 20 घन मीटर पत्थर लदा था खनन अधिकारी सुशील वर्मा ने ट्रक पकड़कर थाना जगनेर की सरेंधी पुलिस चौकी पर खड़ा कराया था मगर, उसी रात ट्रक पुलिस चौकी से चोरी हो गया जिससे पुलिस की किरकिरी हुई ट्रक चोरी होना पुलिसकर्मी दबाएं बैठे रहे गुपचुप पहले मुख्य आरक्षी सुशील कुमार की तहरीर पर पुलिस चौकी से ट्रक चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया इसके बाद पुलिस ने चोरी हुए ट्रक की तलाश में छानबीन की जिस पर पुलिस ने दो आरोपी दबोच कर भरतपुर से ट्रक भी बरामद कर लिया क्योंकि, खनन अधिकारी सुशील वर्मा के ट्रक पकड़े और सरेंधी चौकी पर लाकर खड़ा कराने की पूरी कहानी जीडी में भी दाखिल की गई थी DCP पूर्वी सोनम कुमार ने बताया कि जगनेर थाने की सरेंधी पुलिस चौकी से जब्त ट्रक चोरी होने के मामले में लापरवाह सिपाही रोहित कुमार और पुष्पेंद्र कुमार को निलंबित किया गया है दोनों के खिलाफ विभागीय जांच भी की जा रही है मामले में जो दो आरोपी जेल गए हैं, उनके नेटवर्क की भी छानबीन की जा रही है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन