Fri 17 Apr 2026

ब्रेकिंग

पीएफ घोटाले का शिकार हुआ मजदूर, तीन साल बाद दर्ज हुआ केस

BDO भुता को सौंपा ज्ञापन,मांगे पूर्ण न होने पर सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे

एक की मौत,कई घायल, मचा हड़कंप

धोखाधड़ी कर चावल गायब करने के आरोप में हुई गिरफ्तारी

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: राजधानी में चाकू से गोदकर युवक की निर्मम हत्या, खून से लथपथ शव मिला!

THE LUCKNOW TIMES

Sat, Jun 28, 2025
Post views : 70

राजधानी में चाकू से गोदकर युवक की निर्मम हत्या, खून से लथपथ शव मिला!

उत्तर प्रदेश लखनऊ : दरअसल राजधानी के मदेयगंज इलाके में एक युवक की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई, युवक का खून से लथपथ शव शनिवार को पानी की टंकी के पास मिला, युवक की हत्या से क्षेत्र में हड़कंप मच गया, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव के शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन युवक की पहचान नहीं हो पाई है, पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ आसपास के CCTV फुटेज भी खंगाल रही है, वहीं मेरठ में बाइकसवार बदमाशों ने मेडिकल स्टोर संचालक की गोली मार कर हत्या कर दी, जानकारी के अनुसार बताया गया कि शनिवार सुबह मदेयगंज स्थित पानी की टंकी के पास से गुजर रहे लोगों ने एक युवक का खून से लथपथ शव देखा, युवक की चाकू से वार करके हत्या किए जाने की बात सामने आई. इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी, हत्या की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया. इस दौरान कई पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. पुलिस ने जल्द ही अपराधियों को पकड़ने और मामले का खुलासा करने का आश्वासन दिया है   थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है. आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. सीसीटीवी फुटेज भी देखे जा रहे हैं. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों और समय का पता चल पाएगा मेरठ में मेडिकल स्टोर संचालक की गोली मारकर हत्या   मुंडाली थाना क्षेत्र के जिसोल निवासी मेडिकल स्टोर संचालक माहिर (32) की बाइकसवार तीन बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. फायरिंग की आवाज सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और और पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. साथ ही शक के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, माहिर पांच भाइयों में चौथे नंबर के थे माहिर की तीन साल पहले शादी हुई थी, माहिर की पत्नी मिसबा का रो-रोकर बुरा हाल है,माहिर की 2 लड़कियां हैं, पहली लड़की (जुबा) 1 साल और दूसरी दुआ 2 महीने की है SP देहात राकेश मिश्रा ने बताया कि जिसौरा निवासी माहिर गांव अपना मेडिकल स्टोर चलाते थे. घर से 600 मीटर दूर इश्तखार के मकान में मेडिकल स्टोर है. शुक्रवार रात करीब 12 बजे वह मेडिकल स्टोर बंद कर बाइक से अपने घर की ओर जा रहे थे. रास्ते में बाइकसवार तीन लोगों ने माहिर को रोक लिया और आरोपियों ने माहिर के माथे व चेहरे पर गोलियां दाग दीं. इसके बाद आरोपी हवाई फायरिंग करते हुए भाग गए, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, वहीं परिवार से बातचीत और शक के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है,ताकि पूरे मामले का खुलासा हो सके!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन