Fri 17 Apr 2026

ब्रेकिंग

पीएफ घोटाले का शिकार हुआ मजदूर, तीन साल बाद दर्ज हुआ केस

BDO भुता को सौंपा ज्ञापन,मांगे पूर्ण न होने पर सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे

एक की मौत,कई घायल, मचा हड़कंप

धोखाधड़ी कर चावल गायब करने के आरोप में हुई गिरफ्तारी

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: ट्रक से टकराई बस, महाकुंभ से लौट रहे दो श्रद्धालुओं की मौत,10 की हालत गंभीर!

THE LUCKNOW TIMES

Sat, Feb 8, 2025
Post views : 65

ट्रक से टकराई बस, महाकुंभ से लौट रहे दो श्रद्धालुओं की मौत,10 की हालत गंभीर!

  उत्तर प्रदेश हमीरपुर : दरअसल प्रयागराज महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी मिनी बस ट्रक से टकरा गई हादसे में 2 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि 10 लोग गंभीर घायल हैं घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है दुर्घटना शनिवार सुबह करीब 6 बजे की है हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर हुए इस हादसे के बाद कुछ देर के लिए जाम लग गया,जानकारी के मुताबिक बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पिलर नंबर 128 के पास शनिवार सुबह बालू लदे ट्रक से मिनी बस टकरा गई मिनी बस में हिमाचल प्रदेश के श्रद्धालु थे, जो प्रयागराज महाकुंभ से वापस लौट रहे थे हादसे में एक महिला और एक पुरुष की मौत हो गई दो की हालत ज्यादा खराब होने की वजह से उन्हें उरई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया बाकी 8 घायलों का इलाज राठ में ही कराया जा रहा है, सभी श्रद्धालु हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जनपद में थाना बैजनाथ के गांव चड़ियार के रहने वाले हैं इस हादसे में मिनी बस का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया मौके पर ही दो श्रद्धालुओं 60 वर्षीय निर्मला उर्फ गुड्डी देवी पत्नी प्रीतम राणा और 55 वर्षीय सुरेंद्र राणा की मौके पर ही मौत हो गई है,इसके अलावा 62 वर्षीय सुदर्शन, 45 वर्षीय विपुल शर्मा, 50 वर्षीय जीवना देवी, 60 वर्षीय सुदेश कुमारी पत्नी राजेंद्र शर्मा, 65 वर्षीय सुनील कुमारी पत्नी वख्तावल, 56 वर्षीय कुसुम लता पत्नी अनिल, 60 वर्षीय चंदी पत्नी स्व. स्वरूप राणा, 50 वर्षीय अंजूबाला पत्नी सुरेंद्र राणा, 43 वर्षीय अंजना कुमारी पत्नी अनिल शर्मा, 55 वर्षीय रक्षा देवी पत्नी अर्जुन राणा, 68 वर्षीय शीलारानी पत्नी अशोक कुमार और 65 वर्षीय तंबो देवी पत्नी शांतिस्वरूप शर्मा घायल हो गई हैं पुलिसे अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना में शीला रानी और तंबो देवी को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज उरई रेफर किया गया है हादसा ड्राईवर को झपकी लगने की वजह से हुआ हादसे की सूचना मिलते ही थाना राठ पुलिस और 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंच गई सभी घायलों को राठ सीएचसी लाया गया SDM राठ अभिमन्यु कुमार ने बताया कि मिनी बस में चालक सहित 13 लोग सवार थे हादसे में चालक सहित दो की मौत हो गई है 10 लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो की हालत गंभीर है हादसा की सूचना परिजनों को भी दी गई है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन