Fri 17 Apr 2026

ब्रेकिंग

पीएफ घोटाले का शिकार हुआ मजदूर, तीन साल बाद दर्ज हुआ केस

BDO भुता को सौंपा ज्ञापन,मांगे पूर्ण न होने पर सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे

एक की मौत,कई घायल, मचा हड़कंप

धोखाधड़ी कर चावल गायब करने के आरोप में हुई गिरफ्तारी

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: CM योगी ने सपा पर साधा निशाना; बोले- विकास पसंद न करने वालों को महाकुंभ ने दिखाया आईना!

CM योगी ने सपा पर साधा निशाना; बोले- विकास पसंद न करने वालों को महाकुंभ ने दिखाया आईना!

  उत्तर प्रदेश लखीमपुर खीरी: सीएम योगी आज शनिवार को लखीमपुर खीरी पहुंचे यहां उन्होंने बायो प्लास्टिक प्लांट की नींव रखी दावा किया जा रहा है कि ये देश का पहला बायो प्लास्टिक प्लांट है नींव पूजन के बाद सभा को संबोधित करते हुए CM योगी ने कहा कि जो लोग विकास को पसंद नहीं करते उन्हें महाकुम्भ ने ही आईना दिखा दिया है उत्तर प्रदेश की सामर्थ्य बताने को कुम्भ ही काफी है आज खीरी जिले से भी विकास की नई धारा निकली है जिले में 4500 करोड़ रुपए की योजनाओं की शुरुआत हुई है CM ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष को विकास अच्छा नहीं लगता इसलिए नकारात्मक टिप्पणी करते हैं गोला में छोटी काशी शिव मंदिर कॉरीडोर के शिलान्यास के बाद CM योगी ने कहा कि कुम्भ के आयोजन ने नकारात्मक लोगों को आईना दिखा दिया है विपक्ष आस्था, विकास पर प्रश्नचिह्न लगाता है आज देश और सनातन के अनुयायियों ने दिखा दिया कि अनुकूल परिस्थिति हों तो वे अपनी विरासत को गौरव के साथ आगे बढ़ाते हैं CM ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का सपना पूरा हो रहा है 2850 करोड़ का यह पहला बायोप्लास्टिक प्लांट है जो प्रदूषण को कंट्रोल करने में सफल रहेगा देश के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक सबसे बड़ी चुनौती है प्लास्टिक कभी खत्म नहीं होती इसे खाकर गाय बीमार हो रही हैं इससे शहर व गांव तक के नाले बन्द हो जा रहे हैं यह प्लांट प्लास्टिक के बड़े विकल्प के रूप में काम करेगा प्लांट 80 हजार टन प्रति वर्ष की क्षमता का होगा CM योगी ने कहा कि विकास का कोई विकल्प नहीं हो सकता, अब खीरी पिछड़ा जिला नहीं रहा खीरी में आज 4500 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया गया है महाशिवरात्रि से पहले उनको बाबा गोला गोकर्णनाथ के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ यहां अब कॉरिडोर और एयरपोर्ट भी बन रहा है पहले खीरी विकास से दूर था यहां मलेरिया का भय था पर अब लखीमपुर खीरी विकास के साथ आध्यात्मिक और इको टूरिज्म में आगे बढ़ रहा है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन