Sun 26 Jul 2026

ब्रेकिंग

एक डिजाइन ने खोल दी 918 गद्दों की कहानी

पढ़ाने वालों की सेहत का भी सरकार रखेगी हिसाब

गाँव स्तरीय गन्ना सर्वे सट्टा के प्रदर्शन कार्य का औचक निरीक्षण

कांवड़ यात्रा से पहले गंगा घाटों का लिया जायजा

चाइनीज मांझे ने बाइक सवार को किया लहूलुहान

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: एक हफ्ते से लापता युवक का शव तालाब में मिला, हत्या की आशंका!

THE LUCKNOW TIMES

Mon, Jan 20, 2025
Post views : 148

एक हफ्ते से लापता युवक का शव तालाब में मिला, हत्या की आशंका!

  उत्तर प्रदेश मेरठ : जिले के रोहटा से गायब युवक वासु राठी का रविवार को संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से हड़कंप मच गया है बताया जा रहा है कि बागपत बसा टिकरी निवासी युवक वासु राठी अपने घर से 11 जनवरी से लापता था रविवार को उसका शव रोहटा थाना क्षेत्र के एक जोहड़ से बरामद हुई है. लोगों की सूचना पर पुलिस ने जोहड़ से शव निकाली, जिसकी पहचान युवक वासु के रूप में हुई है पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है   जानकारी के अनुसार, 12 जनवरी को बागपत के टिकरी गांव निवासी वाशु राठी पुत्र सुनील राठी अपने दोस्त की बारात में गांव थाना रोहटा के कस्बा रोहटा मेरठ में गया था, लेकिन बारात लौट जाने के बाद भी वाशु बारात घर वापस नहीं पहुंचा वह उसी दिन से लापता था परिजनों के काफी तलाश करने के बाद युवक का पता नहीं चल रहा था इसके बाद परिजनों ने थाने में भी वाशु की गुमशुदगी की शिकायत की   पुलिस को रविवार देर शाम कस्बा रोहटा में रोड किनारे तालाब में एक शव उतराता हुआ दिखाई दिया शव को बाहर निकालने पर उसकी पहचान वाशु राठी पुत्र सुनील राठी निवासी टिकरी जनपद बागपत के रूप में हुई मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान कर पुष्टि की जिसके बाद थाना रोहटा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया   वहीं, पूरे मामले में SP देहात राकेश कुमार ने बताया कि युवक शादी में मेरठ आया था, जहां से वह लापता हुआ था मृतक युवक के परिजनों ने दो दिन पहले उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी उसके आधार पर पुलिस लगातार युवक की तलाश में लगी हुई थी आज उसकी डेडबॉडी तालाब से मिली है आसपास के CCTV चैक किए जा रहे हैं जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन