Fri 30 Oct 2026

ब्रेकिंग

जिलाधिकारी, अजय कुमार द्विवेदी के निर्देश पर ‘शुद्ध ही शुभ है’ अभियान चलाया जा रहा है। ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के प्रशिक्षण का अपर जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर,

नवनियुक्त जिला सचिवों का अंकित सिंह परिहार ने किया स्वागत

रात के अंधेरे में खोद डाली जमीन

थाना भोट क्षेत्रान्तर्गत स्थित “इम्पेक्ट कॉलेज” में साइबर सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। ब्यूरो रिपो

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: बंद गाड़ी में युवक का शव मिलने से हड़कंप,गोली लगने से हुई मौत!

THE LUCKNOW TIMES

Mon, Jan 27, 2025
Post views : 205

बंद गाड़ी में युवक का शव मिलने से हड़कंप,गोली लगने से हुई मौत!

  उत्तर प्रदेश अलीगढ़ : अलीगढ़ जिले के थाना क्वार्सी क्षेत्र में सोमवार को एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत होने का मामला सामने आया है रामघाट रोड स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल के सामने खड़ी एक नेक्सॉन कार में 22 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला मृतक की पहचान कावेरी वाटिका निवासी समीर यादव के रूप में हुई है, जो अकराबाद में स्थित अपने पिता की मेडिकल शॉप को चलाता था,कार के अंदर से एक पिस्टल बरामद की गई है और मृतक के शरीर पर गोली लगने के निशान मिले हैं फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है प्रारंभिक जांच में ये मामला आत्महत्या प्रतीत हो रहा है हालांकि, पुलिस अन्य पहलुओं को ध्यान में रखते हुए हर एंगल से जांच कर रही है पुलिस क्षेत्राधिकारी सिविल लाइन अभय कुमार पांडेय ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंच गई यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस अन्य संभावनाओं को भी खारिज नहीं कर रही है   समीर यादव के पिता राजीव यादव एक दवा कारोबारी हैं और अकराबाद में प्रधान भी रह चुके हैं परिवार कावेरी वाटिका इलाके में रहता है इस घटना से परिवार पर गहरा दुख छाया हुआ है,घटना के बाद इलाके में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं प्रारंभिक तौर पर घटना को लेकर कई राउंड फायरिंग और शोर की अफवाहें भी फैली थीं लेकिन पुलिस और फॉरेंसिक टीम की जांच के बाद फिलहाल इसे आत्महत्या का मामला माना जा रहा है पुलिस ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण सबूत जुटाए हैं और मामले की तह तक जाने के लिए हर जरूरी कदम उठा रही है घटना के संबंध में जानकारी जुटाने के लिए पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगालने शुरू कर दिए हैं!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन