Fri 19 Jun 2026

ब्रेकिंग

ससुराल जाते समय हादसे का शिकार हुआ अधेड़

एंटी करप्शन टीम द्वारा कैंटीन में जाल बिछाकर गिरफ्तार करने से क्षेत्र में फैली सनसनी

साधु हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर की होगी पड़ताल

570 करोड़ की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: जिला आबकारी अधिकारी ने सीमांत क्षेत्रों और हसनगंज तहसील की कंपोजिट दुकानों का किया औचक निरीक्षण

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sun, Oct 26, 2025
Post views : 137

डीईओ बोले— तय दर पर करें बिक्री, नियमों का सख्ती से हो पालन

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

उन्नाव। जिला आबकारी अधिकारी अनुराग मिश्र ने शनिवार को टीम के साथ सीमांत क्षेत्रों और हसनगंज तहसील की कंपोजिट दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानों पर स्टॉक, बिक्री रजिस्टर और लाइसेंस से जुड़े अभिलेखों की बारीकी से जांच की गई। निरीक्षण के दौरान अधिकारी ने दुकानों पर साफ-सफाई बनाए रखने और निर्धारित दर पर ही शराब की बिक्री करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान किसी भी दुकान पर गड़बड़ी नहीं मिली। सभी दुकानों के स्टॉक और बिक्री रजिस्टर सही पाए गए। डीईओ अनुराग मिश्र ने कहा कि टीम लगातार क्षेत्र में निगरानी कर रही है ताकि नियमों का पालन सुनिश्चित हो सके। साथ ही, सभी विक्रेताओं को चेतावनी दी कि भविष्य में किसी भी तरह की अनियमितता या ओवररेटिंग पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि शराब की दुकानें केवल निर्धारित समय पर ही खोली और बंद की जाएं। नियमों का उल्लंघन करने पर किसी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने सेल्समैन और दुकानदारों को विभाग की सभी शर्तों का पालन करने की सख्त हिदायत दी। अधिकारी ने बताया कि विभागीय टीम लगातार फील्ड में सक्रिय है ताकि किसी भी तरह की अवैध बिक्री या ओवररेटिंग पर अंकुश लगाया जा सके। निरीक्षण अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसी भी शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन