Thu 30 Jul 2026

ब्रेकिंग

सफाई कर्मचारियों की 12 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

शहर में शुरू हुई शुद्ध पेयजल की नई व्यवस्था

सपा नेता ने शिक्षा का पूरा खर्च उठाने का लिया संकल्प

विधायक पंकज गुप्ता ने कहा, संस्कारों की नींव हैं गुरु

हरदोई पुल पर युवक की कटी गर्दन, आईसीयू में भर्ती

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: यूपी के हमीरपुर से फिल्मी अंदाज में सच्ची घटना,सुहागरात से पहले ही दुल्हन ने ससुराल छोड़,जीजा संग फरार,दूल्हा पान लाने गया था बाहर!

THE LUCKNOW TIMES

Thu, May 22, 2025
Post views : 431

यूपी के हमीरपुर से फिल्मी अंदाज में सच्ची घटना,सुहागरात से पहले ही दुल्हन ने ससुराल छोड़,जीजा संग फरार,दूल्हा पान लाने गया था बाहर!

  उत्तर प्रदेश हमीरपुर : दरअसल जनपद के बिवांर थाना क्षेत्र के एक गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। शादी की शहनाइयों की गूंज थमी भी नहीं थी कि नई-नवेली दुल्हन ने ससुराल को अलविदा कह कर भाग गई – वो भी अपने जीजा के साथ!   यह चौंकाने वाली घटना उस वक्त हुई जब दूल्हा पान लेने घर से बाहर गया था। तभी दुल्हन का जीजा दो साथियों के साथ कार में पहुंचा और कुछ ही मिनटों में दुल्हन उसके साथ रवाना हो गई।   परिजनों के होश तब उड़े जब दुल्हन को कमरे में न पाकर खोजबीन शुरू की गई। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई और तहरीर दर्ज होने के बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए दुल्हन को आरोपी जीजा के घर से बरामद कर लिया।   वहीं थाने में दुल्हन ने ससुराल पक्ष पर कम दहेज लाने को लेकर ताने मारने और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया। वहीं, ससुराल पक्ष का दावा है कि दुल्हन जेवरात लेकर फरार हुई है।   लोगों में हैरानी और चर्चा का माहौल है, कुछ लोग दुल्हन के आरोपों को गंभीर मान रहे हैं, तो कुछ ससुराल पक्ष के आरोपों को सच मानकर जेवर चोरी की बात कर रहे हैं। वहीं दूल्हे का परिवार भारी सामाजिक शर्मिंदगी का सामना कर रहा है, और दुल्हन के मायके वाले भी इस घटना से बुरी तरह परेशान हैं।   फिलहाल, पुलिस ने दुल्हन को उसकी बहन को सुपुर्द कर दिया है – जो उसी जीजा की पत्नी है, जिसके साथ वो गई थी, और आरोपी अब भी फरार है और पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन