: फतेहपुर का जानलेवा इश्क ! मुंबई में मजदूरी करता था महेंद्र, प्रेमिका समेत पांच पर मुकदमा
THE LUCKNOW TIMES
Mon, Jan 6, 2025
Post views : 79
फतेहपुर का जानलेवा इश्क ! मुंबई में मजदूरी करता था महेंद्र, प्रेमिका समेत पांच पर मुकदमा
प्रेमिका समेत दो को पुलिस ने भेजा जेल, दो अभी फरार, छापेमारी कर रही पुलिस
असोथर थाना क्षेत्र के विधातीपुर निवासी महेंद्र कुमार उर्फ छोटू (28) पुत्र सुरेश कुमार रैदास मुंबई में मजदूरी करता था।जानकारी के मुताबिक थरियांव क्षेत्र की युवती से उसका कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जा रहा है कि युवक ने फोन से परिजनों को घर आने की बात बताई थी और लड़की को भी इस बारे में जानकारी दी। शुक्रवार देर शाम महेंद्र फतेहपुर पहुंच गया लेकिन अपने घर ना जाकर सीधे अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंच गया। जानकारी के अनुसार उसी रात करीब 10 बजे युवक की उसकी बहन से आखिरी बार बात हुई थी फिर फोन बंद हो गया।प्रेम प्रसंग के चलते युवक को उतारा मौत के घाट
महेंद्र का फोन बंद होने के बाद परिजन उससे संपर्क नहीं कर सके। शनिवार को थरियांव क्षेत्र में ही उसका बैग मिला, जिसमें उसका सामान और परिचय पत्र भी था। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। वहीं कुछ लोगों का ये भी कहना है कि महेंद्र के एक रिश्तेदार थरियांव निवासी ने परिजन और पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना पर परिजन थाने पहुंचे और बेटे की हत्या की आशंका जताते हुए प्रेम प्रसंग की जानकारी दी। बताया जा रहा है कि पुलिस ने प्रकरण में गुमशुदगी दर्ज करते हुए जांच शुरू की।युवक का बैग मिलने पर थाने पहुंचे परिजन
गुमशुदा बेटे के ना मिलने के बाद रविवार थाने पहुंचे परिजनों ने जमकर हंगामा करते हुए युवती और उसके परिजनों को गिरफ्तार करने की बात कही। मामला बढ़ता देख पुलिस ने युवती और उसकी मां को गिरफ्त में लेते हुए जब कड़ाई से पूछताछ की तो पूरा प्रकरण सामने आ गया। जानकारी के मुताबिक आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने महेंद्र के शव को क्षेत्र के जंगल स्थित एक सूखे कुएं से बरामद कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मीडिया को जानकारी देते हुए थाना प्रभारी अरविंद राय ने कहा कि युवती उसकी मां,भाई, पिता और मौसा पर हत्या का मुकदमा तरमीम कर लिया गया है। फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी होगी।परिजनों के हंगामे के बाद पुलिस ने की कार्रवाई
महेंद्र के परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि युवक और युवती में कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दो बार युवती उनके घर भी आ चुकी है। महेंद्र के परिजन शादी करने के लिए भी तैयार थे, लेकिन युवती के परिजनों को रिश्ता मंजूर नहीं था। बताया जा रहा है कि युवक और युवती का एक फोटो भी सोशल मीडिया में वायरल है जिसमें लड़की सिंदूर लगाए हुए हैं। हालांकि हम (समाचार पत्र) किसी भी फोटो की पुष्टि नहीं करते हैं।कई सालों से चल रहा था प्रेम प्रसंग
सूखे कुएं से निकले महेंद्र के शव की कई वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हैं। जिस्म में निशान बेरहमी से हत्या करने की ओर इशारा कर रहे हैं। युवती को महेंद्र की हर एक मूमेंट की जानकारी थी। चर्चा ये भी रही कि युवती के घर वालों ने महेंद्र को जानबूझ कर अपने घर बुलाकर योजनाबद्ध तरीके से उसकी हत्या की और शव को जंगल के कुएं में फेंक दिया गया!योजनाबद्ध तरीके से की गई महेंद्र की हत्या
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन