Fri 19 Jun 2026

ब्रेकिंग

साधु हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर की होगी पड़ताल

570 करोड़ की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप

नयन ज्योति अभियान: 166वें निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में 113 मरीजों का परीक्षण

परिवार ने लगाए हत्या के आरोप

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग का शिकंजा, बिना लाइसेंस खोया फैक्ट्री सीज

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Fri, Oct 10, 2025
Post views : 179

आदर्शनगर में मिठाई और किराना दुकानों पर भी कार्रवाई

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

उन्नाव। त्योहारों का मौसम आते ही मिलावटखोर सक्रिय हो जाते हैं। दीपावली के नजदीक आते ही मिठाइयों में मिलावट का खेल जमकर चलने लगा है। ऐसे में खाद्य सुरक्षा विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। शुक्रवार को सहायक आयुक्त (खाद्य) प्रियंका सिंह और मुख्य खाद्य सुरक्षा शैलेश कुमार दीक्षीत के नेतृत्व में शहर और शुक्लागंज के देवारा कला क्षेत्र में छापेमारी की गई। इस दौरान देवाराकला सहजनी में बिना लाइसेंस चल रहा खोया बनाने का कारखाना पकड़ा गया। मौके पर लगभग 48 हजार रुपये का सामान सीज कर दिया गया। गया। टीम ने पाया कि कारखाना संचालक रवि कुमार किराये के मकान में अवैध रूप से भट्ठियों पर खोया तैयार कर रहा था। मौके से सफेद पाउडर, कलर वनस्पति तेल, स्किम्ड मिल्क पाउडर और रिफाइंड घोल बरामद हुआ। अधिकारियों ने लगभग 36,775 रुपये का मिल्क पाउडर, वनस्पति और रिफाइंड घोल नष्ट कराया। इसके अलावा 150 किलो स्किम्ड मिल्क और 13 किलो संदिग्ध सफेद पाउडर सीज किया गया, जिसकी कुल कीमत करीब 48,030 रुपये बताई गई। सहायक आयुक्त (खाद्य) प्रियंका सिंह ने बताया कि संचालक रवि कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। टीम ने मौके से खोया, सफेद पाउडर, वनस्पति और स्किम्ड मिल्क पाउडर के नमूने लेकर जांच के लिए लैब भेज दिए हैं। इसके अलावा आदर्शनगर क्षेत्र में भी जांच अभियान चलाया गया। वहां एक किराना दुकान पर बिना लाइसेंस खाद्य सामग्री बेचने की जानकारी मिली। निरीक्षण के दौरान 39 किलो खोया नष्ट कराया गया और दुकान को बंद करा दिया गया। उसी इलाके की एक मिठाई दुकान से खोया बर्फी, पनीर और बेसन के नमूने लिए गए। करीब ढाई हजार रुपये की पांच किलो बेसन लड्डू और छह किलो छेना मिठाई खराब पाए जाने पर नष्ट कराई गई। खाद्य सुरक्षा विभाग ने बताया कि सभी नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद संबंधित संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन