Fri 31 Jul 2026

ब्रेकिंग

सीएचओ और आशा कर्मी की सेवा समाप्त करने के निर्देश

, मुरादाबाद से रवि चौधरी हज़ारो कार्यकर्ताओं के साथ हुए शामिल

नियम तोड़े तो तुरंत होगी कार्रवाई

165 कारीगरों ने कराया पंजीकरण

घायल युवक के इलाज के लिए आगे आए

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: यूपी के फिरोजाबाद में रेलवे ट्रैक पार कर रहे देवर-भाभी की राजधानी एक्सप्रेस से कटकर दर्दनाक मौत, चार बच्चे बाल-बाल बचे!

THE LUCKNOW TIMES

Wed, Jul 9, 2025
Post views : 202

यूपी के फिरोजाबाद में रेलवे ट्रैक पार कर रहे देवर-भाभी की राजधानी एक्सप्रेस से कटकर दर्दनाक मौत, चार बच्चे बाल-बाल बचे!

  उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद : दरअसल जनपद फिरोजाबाद में बुधवार को देवर और भाभी की राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, हादसा उस वक्त हुआ जब दोनों अपने 4 बच्चों के साथ रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे, हादसे में चारों बच्चे किसी तरह सुरक्षित बच गए, घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई हादसे में जान गंवाने वाले मूल रूप से बुलंदशहर जिले के गांव छतारी के रहने वाले थे, 21 वर्षीय सनी अपनी भाभी सोनमती और चार बच्चों के साथ फिरोजाबाद आए थे, सनी की यहां के संत नगर इलाके में बहिन गौरी रहती है, उसके बेटे का नामकरण संस्कार था, समारोह में शामिल होकर सभी लोग बुधवार को लौट रहे थे, रेलवे ट्रैक पार करते समय ये दोनों कानपुर से नई दिल्ली की तरफ जाने वाली डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आ गए, जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई   घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया, GRP ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, रेलवे पुलिस मामले की जांच में जुट गई है वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, इंस्पेक्टर GRP फिरोजाबाद सुशील कुमार का कहना है कि दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं, दोनों बुलंदशहर के छतारी गांव के रहने वाले थे जो फिरोजाबाद के संत नगर में रिश्तेदारी में आए थे, वहां से लौट रहे थे, परिजनों को सूचित कर दिया गया है, और आगे की कार्रवाई की जा रही है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन