: कानपुर में गंगा में नहाने गए चार दोस्त डूबे, रील बनाते समय हादसा,NDRF-SDRF की टीम चला रही सर्च अभियान!
THE LUCKNOW TIMES
Sat, Mar 15, 2025
Post views : 80
कानपुर में गंगा में नहाने गए चार दोस्त डूबे, रील बनाते समय हादसा,NDRF-SDRF की टीम चला रही सर्च अभियान!
उत्तर प्रदेश कानपुर : महानगर कानपुर में होली खेलने के बाद नहाने गए 4 दोस्त गंगा में डूब गए, हादसा शुक्रवार की शाम को महाराजपुर के सिलवासा प्लाटिंग क्षेत्र के सामने हुआ पुलिस ने गोताखोरों व स्थानीय नाविकों के साथ मिलकर नदी में कई KM तक युवकों की तलाश की, लेकिन रात तक उनका पता नहीं चल पाया, पुलिस से NDRF और SDRF की टीम को भी बुलाया है आज भी सर्च अभियान चलाया जा रहा है DCP पूर्वी एसके सिंह ने बताया कि न्यू आजाद नगर सतबरी रोड निवासी राहुल सिंह ने अपने दोस्तों सुमित, महेंद्र कुशवाहा उर्फ नीरज, शिवम साहू, प्रियांशु व राजकुमार यादव के साथ मिलकर जमकर होली खेली. इसके बाद 2 बाइकों से सभी गंगा में नहाने के लिए महाराजपुर के सिलवासा प्लाटिंग क्षेत्र के सामने पहुंचे पुलिस के मुताबिक सभी ने पहले शराब पी इसके बाद गंगा में नहाने के लिए उतरे. महेंद्र उर्फ नीरज नहाते समय मोबाइल से रील बना रहा था संतुलन बिगड़ने से वह गहराई में जाकर डूबने लगा. उसे डूबता देखकर राहुल, सुमित और प्रियांशु उसे बचाने के लिए पहुंचे, लेकिन ये सभी भी एक-एक कर डूब गए गंगा में थोड़ी दूरी पर मौजूद राजकुमार व शिवम ने यह देखकर शोर मचाया आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी जानकारी मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई पुलिस ने गोताखोरों और स्थानीय नाविकों की मदद से सर्च अभियान चलाया लेकिन युवकों का पता नहीं चल सका. रात तक कई किमी तक गंगा में तलाश चलती रही पुलिस ने NDRF और SDRF की टीम को भी बुलाया है. टीम शनिवार की सुबह से युवकों की तलाश में जुटी है DCP पूर्वी एसके सिंह के अनुसार सभी युवक जंगल से होकर गंगा किनारे पहुंचे थे पार्टी करने के बाद वे गंगा में नहा रहे थे इस दौरान हादसा हो गया. टीमें उनकी तलाश में जुटी हैं सर्च अभियान चलाया जा रहा है वहीं शनिवार की दोपहर में तलाश के दौरान महेंद्र की लाश बरामद कर ली गई जबकि अन्य युवकों की तलाश की जा रही है!Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन