Fri 17 Apr 2026

ब्रेकिंग

BDO भुता को सौंपा ज्ञापन,मांगे पूर्ण न होने पर सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे

एक की मौत,कई घायल, मचा हड़कंप

धोखाधड़ी कर चावल गायब करने के आरोप में हुई गिरफ्तारी

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

आत्महत्या की जताई जा रही आशंका

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: यूपी के हमीरपुर में किसान की पीट-पीटकर निर्मम हत्या, शराब पीने के विवाद में कहासुनी बनी मौत का कारण!

THE LUCKNOW TIMES

Mon, Jul 7, 2025
Post views : 108

यूपी के हमीरपुर में किसान की पीट-पीटकर निर्मम हत्या, शराब पीने के विवाद में कहासुनी बनी मौत का कारण!

    उत्तर प्रदेश हमीरपुर : दरअसल जनपद के जलालपुर थाना क्षेत्र के लोधीपुरा गांव में रविवार शाम शराब पीने के विवाद में एक किसान की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, मृतक की पसलियों में गंभीर चोटें और नाक से खून बहता पाया गया, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है, घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है जानकारी के अनुसार लोधीपुरा निवासी बालकिशन राजपूत (40) रविवार शाम करीब 5 बजे गांव के देशी शराब ठेके पर गया था. वहीं, पास में ही दुकान चलाने वाले गांव के राहुल राजपूत पुत्र प्रकाश से शराब पीने और पैसों के लेन-देन को लेकर कहासुनी हो गई. दोनों नशे में थे, इसी दौरान विवाद बढ़ गया आरोप है कि राहुल ने बालकिशन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, ग्रामीणों के अनुसार राहुल ने पेट में कई लाठियां मारीं और सीने पर मुक्के मारे, जिससे बालकिशन गंभीर रूप से घायल हो गया, स्थानीय लोगों ने CHC सरीला पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना पर सीओ सरीला राजकुमार पांडेय, थाना प्रभारी पवन पटेल व भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए राठ मोर्चरी भेजा गया।   मृतक के पिता श्याम सुंदर ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा खेती करता था और परिवार का एकमात्र सहारा था, मृतक अपने पीछे पत्नी और पांच साल का बेटा छोड़ गया है, पुलिस ने आरोपी राहुल राजपूत के खिलाफ मामला दर्ज किया है. आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है, CO सरीला राजकुमार पांडेय ने बताया घटना में प्रथम दृष्टया शराब पीने और आपसी विवाद सामने आया है, मृतक के शरीर पर गहरी चोटें पाई गई हैं, तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें लगाई गई हैं, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जाएगी!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन