Thu 16 Apr 2026

ब्रेकिंग

37 मवेशियों से ठूंसकर भरा कंटेनर पकड़ा, दो आरोपी गिरफ्तार

कलम और तलवार की थीम से सजा तिराहा

कार्यक्रमों का आयोजन कर हर्षल्लास से मनाई गई डा0,भीमराव अम्बेडकर जयंती एवं वार्षिकोत्सव

डा0भीमराव अम्बेडकर 135 वीं जयंती

शोभा यात्रा मैं लगाए गए पुलिसकर्मियों को ब्रीफ करती सीओ कोतवाली

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: राजधानी लखनऊ में 1.5 लाख के मोबाइल के लिए डिलीवरी बॉय की गई थी हत्या, अब आरोपी पर लगा NSA!

THE LUCKNOW TIMES

Thu, Jan 9, 2025
Post views : 102

राजधानी लखनऊ में 1.5 लाख के मोबाइल के लिए डिलीवरी बॉय की गई थी हत्या, अब आरोपी पर लगा NSA!

  उत्तर प्रदेश लखनऊ : राजधानी लखनऊ में डिलीवरी बॉय भरत कुमार की हत्या करने वाले आरोपी गजानन दुबे पर NSA की कार्रवाई की गई है गजानन ने 23 सितंबर 2024 को चिनहट के तकरोही में उस वक्त भरत की हत्या कर दी थी, जब वह आरोपी के घर करीब डेढ़ लाख की कीमत के मोबाइल डिलीवरी देने पहुंचा था जिसके बाद आरोपी ने अपने दोस्त आकाश के साथ मिलकर भरत की हत्या कर दी थी   आपको बता दें 24 सितंबर को एक निजी कंपनी का डिलीवरी बॉय भरत कुमार साहू करीब डेढ़ लाख के मोबाइल की डिलीवरी देने चिनहट के तकरोही मोहल्ले में स्थित गजानन के घर पहुंचा था गजानन ने दोस्त आकाश के साथ मिलकर भरत को पहले जमकर पीटा और उसके बाद लैपटॉप चार्जर के तार से गला कसकर उसकी हत्या कर दी थी इतना ही नहीं भरत के दोनों मोबाइल समेत बैग में रखा लाखों रुपये का सामान लूट लिया था. इसके बाद गजानन और आकाश ने डिलीवरी वाले बैग में भरत की लाश को रेखकर इंदिरा नहर में फेंक दिया था पुलिस, NDRF की टीम काफी कोशिशों के बाद भी भरत की लाश नहीं ढूंढ सकी और अब तक लाश का पता नहीं चल सका है   DCP ईस्ट शशांक सिंह ने बताया कि 23 सितंबर को जब भरत की हत्या कर उसका मोबाइल गजानन ने बंद कर दिया था तब कंपनी के मैनेजर का भरत से संपर्क नहीं हो सका था जिसके बाद मैनेजर ने भरत के परिवार को सूचना दी. इसके बाद 25 सितंबर को भरत के भाई प्रेम कुमार ने चिनहट थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी. पुलिस टीम ने जांच शुरू की और 30 सितंबर को मोबाइल की सीडीआर व लोकेशन के जरिए हत्याकांड की जानकारी हुई थी DCP ईस्ट ने बताया कि, हत्याकांड के मुख्य आरोपित गजानन व उसका साथी आकाश जेल में है गजनन के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम 1980 (NSA) की कार्रवाई की गई है जिसके बाद अब 12 महीने तक गजानन की जमानत नहीं हो सकेगी!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन