Thu 16 Apr 2026

ब्रेकिंग

BDO भुता को सौंपा ज्ञापन,मांगे पूर्ण न होने पर सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे

एक की मौत,कई घायल, मचा हड़कंप

धोखाधड़ी कर चावल गायब करने के आरोप में हुई गिरफ्तारी

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

आत्महत्या की जताई जा रही आशंका

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पत्रकार का मोबाइल चोरी — FIR के बाद भी "सन्नाटा", दिल्ली पुलिस की लापरवाही की हदें पार!

THE LUCKNOW TIMES

Mon, Sep 8, 2025
Post views : 56

दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पत्रकार का मोबाइल चोरी — FIR के बाद भी "सन्नाटा", दिल्ली पुलिस की लापरवाही की हदें पार!

  नई दिल्ली : राजधानी में कानून व्यवस्था पूरी तरह पस्त हो चुकी है, उत्तर प्रदेश के निजी न्यूज़ चैनल के पत्रकार मोहम्मद जावेद का मोबाइल दिल्ली रेलवे स्टेशन पर दिनदहाड़े चोरी हो गया। उन्होंने दिल्ली क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई — FIR भी कट गई — लेकिन इसके बाद जो हुआ, वो भारत के “स्मार्ट सिटी” के नाम पर एक तमाचा है।  

 🚨 FIR दर्ज, पर पुलिस मौन

  FIR के बाद न कोई जांच अधिकारी सामने आया, न कोई फोन कॉल, न कोई जांच। या फिर यूं कहिए कि लगता है FIR दर्ज करना महज एक "रुटीन/तमाशा" बन गया है। पुलिस का रवैया ऐसा जैसे चोरी नहीं, बस किसी की चप्पल गुम हो गई हो।  

 सोशल मीडिया पर उबाल — तभी हरकत में आई दिल्ली पुलिस!

  जब पत्रकार ने सोशल मीडिया का सहारा लिया, तभी जाकर RailwaySeva ने जवाब दिया और दिल्ली क्राइम ब्रांच के थाना प्रभारी ने फोन घुमाया। बड़ी-बड़ी बातें की गईं — "जल्दी कार्रवाई करेंगे", "फोन मिल जाएगा", "चिंता मत कीजिए..."   ❗ लेकिन अफ़सोस — ये सारे दावे खोखले झूठ साबित हुए। ❗ जमीन पर एक इंच भी प्रगति नहीं हुई।  

कुछ सवाल....? 

 
  • क्या अब जनता को हर बार चिल्लाना पड़ेगा?
 
  • क्या दिल्ली पुलिस को तभी होश आता है जब सोशल मीडिया पर किरकिरी होती है?
 
  •  क्या पुलिस सिर्फ तब हरकत में आती है जब ट्विटर/X पर ट्रेंड शुरू होता है?
  •  क्या "FIR दर्ज" कर देना ही पुलिस की पूरी ड्यूटी बन चुकी है?
  •  क्या आम आदमी को इंसाफ़ पाने के लिए अब "वायरल" होना पड़ेगा?
 
  •  पत्रकार की भी नहीं सुनवाई, तो आम आदमी की क्या बिसात?
 
  • ये सिर्फ चोरी नहीं — ये सिस्टम की नाकामी, पुलिसिया सुस्ती और जिम्मेदार अफसरों की नींद की पोल खोलता है।
 
  • जब एक पत्रकार की आवाज़ भी दीवार से टकरा कर लौट आए,
  • तो सोचिए आम जनता की चीख़ों का क्या हश्र होता होगा?
 
  •  आखिर चोर इतने बेखौफ क्यों हैं?
  आपको बता दे बीते 04/09/25 को एक निजी चैनल से पत्रकार जो की एयरपोर्ट से दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचे थे अपनी ट्रेन 12420 पकड़ने कानपुर जाने के लिए लेकिन रेलवे स्टेशन पर इतनी सिक्योरिटी होने के बावजूद टप्पे आवाज/चोर उनका फोन चुरा लेंगे जिसकी शिकायत उन्होंने क्राइम ब्रांच दिल्ली में भी करवा दी, लेकिन दो दिन बीत जाने के बाद भी अभी भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, कई सवाल उठाते हैं कि यदि पत्रकारों के साथ ही ऐसा हो रहा है तो आम जनमानस के साथ क्या होता होगा? फिलहाल इस मामले पर अभी पुलिस की तरफ से कोई भी प्रक्रिया नहीं आई है, और ना ही कोई ठोस आश्वासन दिया गया है      

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन