: फतेहपुर में नाबालिग छात्रा को भगाकर ले जाने वाले आरोपी को ललौली पुलिस ने किया गिरफ्तार!
THE LUCKNOW TIMES
Fri, May 23, 2025
Post views : 51
फतेहपुर में नाबालिग छात्रा को भगाकर ले जाने वाले आरोपी को ललौली पुलिस ने किया गिरफ्तार!
उत्तर प्रदेश फतेहपुर जनपद के ललौली थाना क्षेत्र से नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रोहित निषाद उर्फ पंचू पुत्र स्वर्गीय गोरे लाल निषाद निवासी पल्टूपुर, ललौली, फतेहपुर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। आरोपी पर पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 के तहत मुकदमा पंजीकृत था। गौरतलब है कि 22 अप्रैल 2025 की रात करीब 11 बजे पल्टूपुर गांव निवासी एक किशोरी शौच के लिए घर से निकली थी, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन जब उसका कोई पता नहीं चला, तो मां ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। तहरीर में संदेह जताया गया कि गांव का युवक रोहित निषाद किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। लड़की की 6 मई को शादी तय थी, जिसकी तैयारियां चल रही थीं। थानाध्यक्ष शशिभान सिंह की अगुवाई में कांस्टेबल दिनेश कुमार सिंह और शिवप्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से इस मामले की जांच की और सटीक सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है, और पीड़िता की सुरक्षा व चिकित्सा जांच की प्रक्रिया भी जारी है!Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन