Sat 06 Jun 2026

ब्रेकिंग

सड़क निर्माण की मांग को लेकर ईओ कार्यालय में दंडवत लेट गए सभासद

घायल बेटे को देखने रायपुर से आया था घर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर हरियाली का महाअभियान शुरू

बिजली कटौती को लेकर सपा नेताओं ने एसडीओ से की शिकायत

बिजली कटौती के खिलाफ AAP का हल्लाबोल, डीएम को दिया ज्ञापन

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: मौनी अमावस्या पर अयोध्या पहुंचे लाखों श्रद्धालु, घाट समेत राममंदिर पर लगी लंबी लंबी कतार, सुरक्षा अधिकारियों छोटे पसीने!

THE LUCKNOW TIMES

Wed, Jan 29, 2025
Post views : 103

मौनी अमावस्या पर अयोध्या पहुंचे लाखों श्रद्धालु, घाट समेत राममंदिर पर लगी लंबी लंबी कतार, सुरक्षा अधिकारियों छोटे पसीने!

  उत्तर प्रदेश अयोध्या : दरअसल मौनी अमावस्या पर बुधवार को अयोध्या में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा है भगवान रामलला के मंदिर में दर्शन के लिए लंबी-लंबी लाइन लगी हुई है भीड़ ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं भीड़ को देखते हुए प्रशासन और सुरक्षा अधिकारियों ने मोर्चा संभाल लिया है ब्रह्म मुहूर्त से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु सरयू में आस्था की डुबकी लगा रहे है श्रद्धालु नागेश्वर नाथ, कनक भवन, श्री राम वल्लभा कुंज और हनुमान गढ़ी सहित प्रमुख मंदिरों में पूजा अर्चना के साथ दान पुण्य कर रहे हैं मौनी अमावस्या पर रामनगरी अयोध्या में आस्था उफान पर है. हर तरफ भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने भी कमर कस ली है आलाधिकारी ग्राउंड जीरो पर उतर कर मेला क्षेत्र की निगरानी कर रहे हैं इसके साथ ही सुरक्षा की सभी एजेंसियां लगाई गई हैं. एसएसएफ, PAC, CRPF और आरएएफ के जवान तैनात किए गए हैं सभी लोग मिलकर दर्शनार्थियों को सुविधा पूर्वक दर्शन करा रहे हैं. यही नहीं मेला क्षेत्र में ATS और PAC के भी कमांडो लगाए गए हैं एसपी सुरक्षा राम जन्मभूमि बालाराम आचारी दुबे ने बताया कि प्रयागराज में जो महाकुम्भ चल रहा है, उसके दृष्टिगत अयोध्या में भी दर्शनार्थी भारी संख्या में पहुंच रहे हैं, जिसको लेकर सुरक्षा की सभी एजेंसियां लगी हुई हैं SSF, PAC, CRPF और RAF लगी हुई है सभी मिलकर दर्शनार्थियों को सुविधा पूर्वक दर्शन करा रहे हैं उन्होंने बताया कि इसके साथ ही सुरक्षा के जो मानक हैं उसको भी ध्यान में रखकर हम लोग चारों तरफ रूफ टॉप ड्यूटी लगा रहे हैं एटीएस के कमांडो हैं PAC के कमांडो हैं   उन्होंने बताया कि परिसर में अच्छी बैरिकेडिंग की गई है लोगों को लेन में चलने के लिए बताया जाता है भगवान के और दर्शन के बाद लोग जमा किया गया सामान लेकर के निकलते हैं बाहर प्रवेश और निकास के मार्गों को अलग-अलग रखा गया है हम लोग लगातार सावधानी बरत रहे हैं और प्रयास है कि दर्शनार्थियों को सकुशल दर्शन करा सकें मान्यता है कि मौनी अमावस्या को पवित्र नदियों में स्नान करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है साथ ही जन्म जन्मांतर के पाप नष्ट होते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है पौराणिक मान्यता के अनुसार, अयोध्या को सबसे बड़ा तीर्थ मानने वाले श्रद्धालु प्रयागराज के संगम स्नान के बाद सरयू स्नान को पुण्य अर्जन का सबसे बड़ा साधन मानते हैं प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये हैं!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन