Tue 21 Apr 2026

ब्रेकिंग

40 हजार के विवाद में घर में घुसकर दंपति की चाकू से गोदकर हत्या, बच्चों के सामने थम गईं सांसें

उन्नाव में साक्षी महाराज का विपक्ष पर तंज

स्कूल निरीक्षण में मिलीं गंभीर खामियां, चार शिक्षकों को नोटिस

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत दो गंभीर रूप से घायल

मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, वैशाली के डॉक्टरों ने मुरादाबाद निवासी 51 वर्षीय राजेश्वर कुमार का जटिल लिविंग डोनर लिवर

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: समीक्षा बैठक में मंत्री दिखे सख्त, नवीन मंडी में अवैध कब्जे कायम-मंत्री ने जताई कड़ी नाराजगी

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sat, Oct 25, 2025
Post views : 99

सरदार पटेल जयंती पर मंत्री ने दी श्रद्धांजलि, बताया एकता का प्रतीक

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

उन्नाव। जिले के प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने शनिवार को विकास भवन में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और विकास कार्यों की प्रगति का ब्योरा लिया। बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को साफ शब्दों में चेताया कि शासन की योजनाओं को लागू करने में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पूछे गए सवाल पर मंत्री ने कहा कि नवीन मंडी में अवैध कब्जों को लेकर पहले ही आदेश दिए जा चुके हैं, लेकिन पांच महीने बीत जाने के बाद भी स्थिति जस की तस है। उन्होंने इस सवाल पर कहा कि यह लापरवाही अस्वीकार्य है और ऐसे मामलों में अब सीधे कार्रवाई की जाएगी। मंत्री ने दो टूक में कहा कि कब्जेदार कोई भी हो, कार्रवाई तय है, किसी को नहीं बख्शा जाएगा।

एकता और आत्मनिर्भर भारत का प्रतीक हैं लौह पुरुष सरदार पटेल

समीक्षा बैठक के बाद मंत्री धर्मपाल सिंह ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर उन्हें नमन किया। बोले कि सरदार पटेल ने 562 रियासतों को जोड़कर देश को एक सूत्र में बांध दिया। उन्हीं के आदर्शों से ‘एक भारत, आत्मनिर्भर भारत’ का सपना साकार हो रहा है। उन्होंने बताया कि जिले में जल्द ही ‘विधायक यात्रा’ निकाली जाएगी। यह यात्रा करीब आठ किलोमीटर लंबी होगी, जिसमें महिला और पुरुष पुलिसकर्मी तिरंगा लेकर चलेंगे। लोगों को सरदार पटेल के जीवन और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान के बारे में बताया जाएगा।

“मंदिर की दीवार पर आई लव मोहम्मद लिखना अस्वीकार्य”

अलीगढ़ में मंदिर की दीवार पर ‘आई लव मोहम्मद’ लिखे जाने के सवाल पर मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि यह बेहद आपत्तिजनक और अस्वीकार्य है। बोले कि धार्मिक स्थल पर इस तरह की हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिसने भी ऐसा किया है, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

इमरान मसूद के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया

कांग्रेस नेता इमरान मसूद के हमास समर्थक बयान पर भी मंत्री भड़के। बोले कि ये औरंगजेब की संतानें हैं, जिनके डीएनए में ही कमी है। जो इस देश में जन्मे हैं और इसी का अन्न-जल खाते हैं, उन्हें देश के हित को समझना चाहिए। उन्होंने इस बयान को निंदनीय बताया और कहा कि ऐसे लोग देश की एकता को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं।

बोले – “अंग्रेजों की बी टीम रही है कांग्रेस”

मंत्री ने कांग्रेस पर भी करारा प्रहार किया। बोले कि कांग्रेस अंग्रेजों की बी टीम रही है। उसी ने देश को बाँटा और आज भी उसके नेता विदेश जाकर भारत की छवि खराब कर रहे हैं। धर्मपाल सिंह ने कहा कि भाजपा सिद्धांत और शिष्टाचार के रास्ते पर चलती है, जबकि विपक्ष सिर्फ आरोप लगाकर भ्रम फैलाने में जुटा है।

सड़क निर्माण में लापरवाही पर भी जताई नाराजगी

बैठक में सड़क निर्माण को लेकर मंत्री ने खास नाराजगी जताई। बोले कि उन्नाव में एक सड़क सात दिन के भीतर ही टूट गई है, जो गंभीर लापरवाही का मामला है। सीडीओ को इसकी तकनीकी जांच के आदेश दिए गए हैं। मंत्री ने कहा कि जांच में दोषी पाए जाने पर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। मंत्री की बैठक और उनके बयानों ने प्रशासनिक हलकों के साथ-साथ राजनीतिक गलियारों में भी हलचल मचा दी है। अधिकारी अब यह सुनिश्चित करने में जुट गए हैं कि शासन की योजनाओं का असर जमीनी स्तर पर साफ नजर आए।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन