Fri 17 Apr 2026

ब्रेकिंग

पीएफ घोटाले का शिकार हुआ मजदूर, तीन साल बाद दर्ज हुआ केस

BDO भुता को सौंपा ज्ञापन,मांगे पूर्ण न होने पर सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे

एक की मौत,कई घायल, मचा हड़कंप

धोखाधड़ी कर चावल गायब करने के आरोप में हुई गिरफ्तारी

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: मोबाइल बना मौत का कारण, ट्रेन के इंजन से कटकर 2 दोस्तों की दर्दनाक मौत,रेलवे लाइन पारकर देख रहे थे मोबाइल!

THE LUCKNOW TIMES

Mon, May 5, 2025
Post views : 50

मोबाइल बना मौत का कारण, ट्रेन के इंजन से कटकर 2 दोस्तों की दर्दनाक मौत,रेलवे लाइन पारकर देख रहे थे मोबाइल!

    उत्तर प्रदेश बरेली : दरअसल उत्तर प्रदेश बरेली में रेलवे लाइन पारकर घर जा रहे दो दोस्तों की ट्रेन के इंजन से कटकर मौत हो गई, हादसा सोमवार की सुबह इज्जत नगर इलाके में हुआ, जब दोनों दोस्त बाल कटवाने के बाद घर जा रहे थे दोनों रेलवे पटरी से गुजरने के दौरान मोबाइल भी चला रहे थे इससे वे ट्रैक पर आते इंजन को देख नहीं पाए. हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की वहीं घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है इज्जत नगर थाना क्षेत्र के करमपुर चौधरी का रहने वाला पंकज (11) गायत्री नगर के रहने वाले अपने दोस्त आदित्य यादव (14) के साथ सोमवार की सुबह बाल कटवाने गया था. पंकज चौथी क्लास में पढ़ता था जबकि आदित्य आठवीं में पढ़ता था पंकज के भाई विकास ने बताया कि बाल कटवाने के बाद दोनों रेलवे लाइन के किनारे चलते-चलते घर आ रहे थे इस दौरान रेलवे पटरी पार करते समय भोजीपुरा की तरफ से ट्रेन का एक इंजन इज्जतनगर की ओर जा रहा था. इसकी चपेट में आकर दोनों की मौके पर ही मौत हो गई विकास के अनुसार दोनों दोस्त चलते-चलते मोबाइल भी चला रहे थे. इसकी वजह से वे इंजन को नहीं देख पाए वहीं घटना के बाद से उनके माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है घटना की जानकारी लगते ही इज्जत नगर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. दोनों दोस्तों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इज्जत नगर थाने के प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रेन के इंजन से कटकर दो दोस्तों की मौत हो गई है, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन