Fri 19 Jun 2026

ब्रेकिंग

ससुराल जाते समय हादसे का शिकार हुआ अधेड़

एंटी करप्शन टीम द्वारा कैंटीन में जाल बिछाकर गिरफ्तार करने से क्षेत्र में फैली सनसनी

साधु हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर की होगी पड़ताल

570 करोड़ की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: बदलते मौसम में मच्छरों का प्रकोप, वार्ड 30 में कराई गई फागिंग

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Fri, Oct 24, 2025
Post views : 135

पालिका की अपील — घर के आस-पास पानी न जमा होने दें

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

उन्नाव। मौसम बदलते ही मच्छरों का भी प्रकोप तेजी से बढ़ने लगा है। डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों के खतरे को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन ने फागिंग अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में शुक्रवार को वार्ड नंबर 30 में फागिंग कराई गई। वार्ड की गलियों और मोहल्लों में मशीनों से दवा का छिड़काव किया गया। फागिंग के दौरान लोग घरों से बाहर निकल आए और प्रशासन की इस पहल की सराहना की। स्थानीय निवासियों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से मच्छरों की संख्या बढ़ने से परेशानी बढ़ गई थी, खासकर बच्चों और बुजुर्गों को काफी दिक्कत हो रही थी। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी एसके गौतम ने बताया कि फागिंग अभियान को प्राथमिकता पर चलाया जा रहा है। हर वार्ड में चरणबद्ध तरीके से दवा का छिड़काव कराया जा रहा है ताकि डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों पर नियंत्रण रखा जा सके। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि घरों और आस-पास पानी न जमा होने दें तथा सफाई पर विशेष ध्यान दें, जिससे मच्छरों के पनपने की संभावना कम की जा सके। इधर, वार्ड सभासद मेराजउद्दीन ने बताया कि बदलते मौसम में बीमारियों से बचाव के लिए नगर पालिका लगातार फागिंग करा रही है। सभासद ने बताया कि शुक्रवार को फागिंग अभियान के तहत गाड़ी से मशीन द्वारा पूरे वार्ड में छिड़काव कराया गया। फागिंग आईबीपी चौराहा, नगरपालिका रोड, दादामियां, धवन रोड, बड़ा चौराहा सब्जी मंडी, कैसरगंज गद्दियाना, जेरधुस और कहारों का अड्डा होते हुए ऊंटसार फैसल द्वार तक कराई गई। उन्होंने बताया कि वार्ड की कुछ तंग गलियों में फागिंग गाड़ी के न पहुंच पाने की वजह से वहां अगले एक-दो दिन में नगर पालिका कर्मी हाथ वाली मशीन से फागिंग करेंगे। सभासद ने कहा कि प्रयास यही है कि कोई भी गली या मोहल्ला फागिंग से छूटे नहीं, ताकि पूरे वार्ड को मच्छरमुक्त बनाया जा सके।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन