: दूसरे मर्द के प्रेम में पागल एक मां, प्रेमी के बच्चे की मां बनने के लिए अपने ही मासूम की कर दी हत्या!
THE LUCKNOW TIMES
Wed, May 21, 2025
Post views : 47
दूसरे मर्द के प्रेम में पागल एक मां, प्रेमी के बच्चे की मां बनने के लिए अपने ही मासूम की कर दी हत्या!
उत्तर प्रदेश कानपुर : दरअसल यूपी के महानगर कानपुर में सोमवार की रात महिला ने अपने 4 साल के बेटे की ताबीज के धागे से गला कसकर हत्या कर दी थी, इसके बाद उसके चेहरे और पीठ पर दांत से नोचा भी था, आपको बता दें इससे पहले उसकी कोख से जन्मे 2 बच्चे वह पहले ही खो चुकी थी अब तीसरे को उसने अपने हाथों से मार दिया, हैरान करने वाली बात यह है कि इसके बाद भी उसके चेहरे पर कोई शिकन नहीं है महिला मनीषा अपने ही बेटे अनिरुद्ध की हत्या के आरोप में जेल में है लेकिन, उसको कोई गम नहीं है, उसने पुलिस को बताया कि शादी के बाद उसके दो बच्चों की पहले ही मौत हो चुकी थी, उसका कहना है कि यह सब उसने अपने प्यार के लिए किया, प्यार में कोई कितना अंधा हो जाता है, इसका अंदाजा मनीषा की हरकत से लगाया जा सकता है, उसने पुलिस को बताया कि अपने प्रेमी विकास संग जिंदगी बिताने के लिए उसने बेटे अनिरुद्ध को मारने की योजना बना ली थी, उसने अपने प्रेमी विकास से कहा था कि अनिरुद्ध की मौत के बाद हम दोनों शादी करेंगे और फिर अपना बच्चा पैदा करेंगे, मनीषा की हरकतों व बातों को जानने के बाद प्रतापपुर गांव की महिलाओं में उसके प्रति बहुत अधिक आक्रोश है, महिलाओं का कहना है कि ऐसी मां होने से अच्छा है, बच्चा ताउम्र अकेले ही जिंदगी जी लेता, नर्वल थाना प्रभारी राम मूरत पटेल का कहना है कि मनीषा के खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने विधिक कार्रवाई की है, उसे जेल भेज दिया गया है जानकारी के अनुसार पुलिस ने मंगलवार देर रात आरोपी प्रेमी को भी गिरफ्तारी के लिया है, आपको बता दें कि अनिरुद्ध के पिता सुशील की तहरीर पर पुलिस ने हत्यारोपी मां मनीषा समेत उसके प्रेमी विकास के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था पुलिस ने मनीषा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, आरोपी प्रेमी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम में लगातार दबिश दे रही थी, मंगलवार रात पुलिस ने विकास को भी गिरफ्तार कर लिया, नर्वल थाना प्रभारी राममूरत पटेल ने बताया कि, पुलिस ने नर्वल मोड़ से आरोपी विकास को उस समय गिरफ्तार किया जब वह जिले से बाहर भागने की फिराक में था, आरोपी से पूछताछ की जा रही है जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी!Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन