Fri 30 Oct 2026

ब्रेकिंग

जिलाधिकारी, अजय कुमार द्विवेदी के निर्देश पर ‘शुद्ध ही शुभ है’ अभियान चलाया जा रहा है। ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के प्रशिक्षण का अपर जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर,

नवनियुक्त जिला सचिवों का अंकित सिंह परिहार ने किया स्वागत

रात के अंधेरे में खोद डाली जमीन

थाना भोट क्षेत्रान्तर्गत स्थित “इम्पेक्ट कॉलेज” में साइबर सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। ब्यूरो रिपो

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: ईद के पावन पर्व पर नरेश कोरी ने शरबत स्टाल लगवा कर दिया भाई चारे का संदेश

THE LUCKNOW TIMES

Tue, Apr 1, 2025
Post views : 261

ईद के पावन पर्व पर नरेश कोरी ने शरबत स्टाल लगवा कर दिया भाई चारे का संदेश

पार्टी 2027 में मौका देती है तो लोगों की सेवा करना पहला कर्तव्य–नरेश कोरी

उत्तर प्रदेश फतेहपुर खागा : ईदगाह के पावन पर्व पर ईदगाह खागा में ईद की नमाज अदा की गई इस मौके पर नगर क्षेत्र के तमाम मुस्लिम भाइयों ने ईदगाह पहुंचकर ईद की नमाज अदा की तथा भाईचारा का संदेश भी दिया। आपको बता दें कि ईदगाह के पावन पर्व पर खागा से 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रहेसमाजवादी छात्र सभा राष्ट्रीय सचिव नरेश कोरी ईदगाह पहुंचकर लोगों से मुलाकात की व ईद की बधाई दी। इस मौके पर खागा नगर के मौलाना भी उपस्थित रहे जिन्होंने नमाज अदा कराई तथा देश में शांत व्यवस्था भाईचारा कायम रहे इसकी भी दुआ मांगी मौके पर ईद मिलन कार्यक्रम संपन्न हुआ इस कार्यक्रम में जनपद के खागा विधानसभा से 2027 की तैयारी कर रहे समाजवादी छात्र सभा राष्ट्रीय सचिव नरेश कोरी ने शरबत का स्टाल लगवा कर लोगों को शर्बत पिलाने का काम किया। नरेश ने कहा कि यह देश सभी का है ईद में हम मुस्लिम भाइयों को बधाइयां देते हैं जैसे कि मुस्लिम भाई भी नवरात्र दीपावली होली आदि हिंदू पर्वों में हमें बधाइयां देते हैं यही भाईचारे का संदेश है हम सब एक हैं यह देश एक है हिंदू मुस्लिम सिख इसाई आपस में हम सब भाई-भाई है। इस मौके पर राजेश चौधरी, इंदल सिंह ,शिवसिंह यादव , अंकित यादव ,परवेज़ आलम, कलीम शेख , मोहसिन राईन,कुलदीप यादव,राकेश कोरी, बेटू यादव, आदित्य यादव , नीरज कोरी , आरिफ ,देवेन्द्र गौतम तमाम नगर क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन