Thu 16 Apr 2026

ब्रेकिंग

BDO भुता को सौंपा ज्ञापन,मांगे पूर्ण न होने पर सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे

एक की मौत,कई घायल, मचा हड़कंप

धोखाधड़ी कर चावल गायब करने के आरोप में हुई गिरफ्तारी

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

आत्महत्या की जताई जा रही आशंका

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: होली-रमजान पर 1.8 करोड़ परिवारों काे फ्री गैस सिलिंडर, सरकार का बड़ा एलान- सब्सिडी खातों में भेजी!

होली-रमजान पर 1.8 करोड़ परिवारों काे फ्री गैस सिलिंडर, सरकार का बड़ा एलान- सब्सिडी खातों में भेजी!

    उत्तर प्रदेश लखनऊ : सीएम योगी ने बुधवार को उज्ज्वला योजना का लाभ देते हुए लाभार्थियों को संबोधित किया लोकभवन में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम होली और दिवाली के अवसर पर गरीब महिलाओं को नि:शुल्क उज्ज्वला सिलेंडर दे रहे हैं इस बार होली के साथ रमजान भी पड़ रहा है इसलिए सभी वर्गों को इसका लाभ मिल रहा है दोनों त्योहार में मुफ्त सिलेंडर का लाभ मिलेगा, होली के ठीक पहले बुधवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत राज्य के 1.86 करोड़ पात्र परिवारों को गैस सिलेंडर रिफिल के लिए 1890 करोड़ रुपये की सब्सिडी वितरित की इस योजना का शुभारंभ लखनऊ के लोकभवन सभागार में सीएम योगी ने बटन दबाकर किया इस दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश के सभी जिलों के प्रभारी मंत्रियों ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया, मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले जहां गैस कनेक्शन के लिए घूस देना पड़ता था, वहीं अब देश में 10 करोड़ परिवारों को ये सुविधा फ्री में उपलब्ध कराई गई है. इसके साथ ही होली दीपावली पर गैस सिलेंडर भी मुफ्त दिया जा रहा है उन्होंने कहा कि इस बार होली और रमजान एक साथ है, तो सभी लोगों को इस योजना का फायदा मिलेगा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि उज्ज्वला योजना को 2016 में शुरू किया गया था, जिसके तहत देशभर में 10 करोड़ परिवारों को मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन मिले उत्तर प्रदेश में करीब 2 करोड़ लोग इस योजना से लाभान्वित हुए हैं उन्होंने कहा कि 2021 के चुनाव में हमने वादा किया था कि 2022 में सरकार बनने पर होली और दीपावाली पर मुफ्त गैस सिलेंडर दिया जाएगा तब से हर साल यह योजना चल रही है ताकि लोग पर्व और त्योहार अच्छे से मना सकें। इस बार होली और रमजान दोनों साथ हैं, इसलिए सभी को इसका लाभ मिलेगा सीएम ने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि पहले एक गैस कनेक्शन के लिए 25-30 हजार रुपये की घूस देनी पड़ती थी और त्योहारों पर सिलेंडर भी नहीं मिल पाते थे उन्होंने जोर देकर कहा कि यह योजना गरीब माताओं को धुएं से बचाने के लिए शुरू की गई है और इसमें किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जा रहा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी कभी बीमारू राज्य था, लेकिन आज देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है. इसके अलावा 2027 तक भारत दुनिया तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। उन्होंने हाल ही में संपन्न हुए महाकुम्भ की चर्चा करते हुए कहा कि इसमें 66 करोड़ 30 लाख से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया, जो यूपी के सामर्थ्य को दर्शाता है. उन्होंने कहा कि महाकुम्भ में प्रदेश के सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने जिस सामूहिकता का प्रदर्शन किया उससे प्रदेश के बारे में पूरी दुनिया में अच्छी धारणा बनी है कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 10 लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक प्रदान किए। इनमें ममता मिश्रा, रम्पाता, रहनुमा बेगम, रूबीना, श्वेता सिंह, रूपा, सोनम शुक्ला, गुड़िया, ममता और शिखा गौतम शामिल रहीं। इस अवसर पर उज्ज्वला योजना और महाकुम्भ से संबंधित एक-एक वीडियो भी प्रदर्शित किया गया, इस अवसर पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, वित्तमंत्री सुरेश खन्ना, कैबिनेट मंत्री सतीश चंद्र शर्मा, महापौर सुषमा खर्कवाल, एमएलसी मुकेश शर्मा, रामचंद्र प्रधान, इंजीनियर अवनीश, विधायकगण नीरज वोहरा, योगेश शुक्ला, जयदेवी, सुरेन्द्र मैथानी, प्रदेश के सभी 75 जनपदों में आयोजित इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगण तथा प्रदेश सरकार के अधिकारीगण एवं खाद्य एवं रसद विभाग के अधिकारी मौजूद रहे, केंद्र सरकार की उज्ज्वला योजना के तहत देश की करोड़ों महिलाओं को गैस सिलिंडर उपलब्ध कराया गया है. उत्तर प्रदेश में भी लाखों परिवारों तक इस योजना के तहत गैस सिलिंडर पहुंच गए हैं इसी क्रम में बुधवार को कानपुर में उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने 1 लाख 90 हजार 356 लाभार्थियों को उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलिंडर दिए गए साथ ही केंद्र की ओर से दी जाने वाली 309.86 रुपये की सब्सिडी और राज्य सरकार की ओर से दी जाने वाली 508.14 रुपये की सब्सिडी की चेक भी सौंपी गई

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन