: यूपी के अलीगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर ने बाइक सवार तीन दोस्तों को रौंदा, दो की दर्दनाक मौत, एक गंभीर!
THE LUCKNOW TIMES
Mon, Jun 23, 2025
Post views : 47
यूपी के अलीगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर ने बाइक सवार तीन दोस्तों को रौंदा, दो की दर्दनाक मौत, एक गंभीर!
उत्तर प्रदेश अलीगढ़ : दरअसल जनपद के गभाना क्षेत्र के अंतर्गत कलुआ गांव के पास रविवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंद दिया, हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है, मृतकों की पहचान कुलदीप उर्फ जॉली और आयुष के रूप में हुई है, जबकि तीसरा युवक टिंकू अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा है, गभाना निवासी प्रशांत कुमार ने बताया कि उनका भतीजा कुलदीप अपने दो दोस्तों आयुष और टिंकू के साथ एक ही बाइक पर घूमने निकला था, देर रात जब तीनों घर लौट रहे थे, तभी कलुआ के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें जबरदस्त टक्कर मार दी, टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक सड़क किनारे कीचड़ में गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए इधर, हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल एम्बुलेंस को कॉल की आरोप है कि बार-बार फोन करने के बावजूद एम्बुलेंस नहीं पहुंची, पुलिस ने तीनों को मलखान सिंह जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने कुलदीप और आयुष को मृत घोषित कर दिया, तीसरे घायल युवक टिंकू को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, इस बारे में गभाना थाना प्रभारी संजीव तोमर ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है, पुलिस CCTV फुटेज खंगाल कर आरोपी की पहचान करने में जुटी है आपको बता दें कि मृतक कुलदीप उर्फ जॉली सुमेरपुर के सुमेरपुर का रहने वाला था, जबकि इसके आयुष और टिंकू गभाना के सावर के हैं, आयुष और टिंकू घूमने के बाद कुलदीप को छोड़ने घर पर जा रहे थे, बता दें कि कुल 5 दोस्त घूमने के लिए निकले थे, जिसमें 2 दोस्त दूसरी बाइक पर सवाल थे, हादसे के बाद वे भी घटनास्थल पर पहुंचे थे!Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन