Sat 06 Jun 2026

ब्रेकिंग

सड़क निर्माण की मांग को लेकर ईओ कार्यालय में दंडवत लेट गए सभासद

घायल बेटे को देखने रायपुर से आया था घर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर हरियाली का महाअभियान शुरू

बिजली कटौती को लेकर सपा नेताओं ने एसडीओ से की शिकायत

बिजली कटौती के खिलाफ AAP का हल्लाबोल, डीएम को दिया ज्ञापन

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: एक राष्ट्र, एक चुनाव से विकसित भारत का सपना होगा साकार :- पंकज गुप्ता

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Tue, Apr 22, 2025
Post views : 133
 

भाजपा नेताओं ने एक राष्ट्र-एक चुनाव के बताए फायदे

सैय्यद फैज़ान "शीबू" रहमान✍️ उन्नाव। एक राष्ट्र-एक चुनाव को लेकर मंगलवार को भाजपा की ओर से सदर विधानसभा क्षेत्र के सरोसी ब्लॉक के सिकंदरपुर सरोसी परिसर में नवीन सिंह ने प्रबुद्ध वर्ग समागम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में सांसद साक्षी महाराज सदर विधायक पंकज गुप्ता व भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने भाग लिया। कार्यक्रम में लोगों को एक राष्ट्र-एक चुनाव के फायदे बताए गए। सदर विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि सदर विधायक पंकज गुप्ता ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो भी कार्य करते हैं जनता के मनोभावों को जानकर करते हैं इसीलिए आपके बीच एक राष्ट एक चुनाव सहमति लेने आए हैं "एक विकसित भारत का सपना, एकजुट लोकतंत्र की कल्पना एक राष्ट्र, एक चुनाव से संभव है।" उन्होनें कहा कि सरकार देश के विकास को बल प्रदान करने के लिए वन नेशन वन इलेक्शन का प्रस्ताव सुझाया है। इसमें देशवासियों को बढ-चढ़कर हिस्सेदारी सुनिश्चित करना चाहिए। पंकज गुप्ता ने कहा कई बार किसी को आवास की आवश्यकता है किसी की पेंशन बननी किसी योजना का समय पर लाभ मिलना है लेकिन चुनावों में लगने वाली आचार संहिता से यह नहीं मिल पाता हमे सबको एक राष्ट्र एक चुनाव के लिए संकल्पित होना है। सांसद साक्षी महाराज के साथ जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी, पवन सिंह, प्रदीप सिंह, विपिन मिश्रा, मनीष जायसवाल, सर्वेश लोधी, सुशील रावत, अमित त्रिपाठी, संदीप पांडे, विमल द्विवेदी, श्याम किशोर शुक्ला, हीरालाल लोधी, दीपू सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।    

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन