: यूपी के अयोध्या जा रही पिकअप नियंत्रित होकर खाई में पलटी,हादसे में 29 लोग घायल, छह की हालत गंभीर!
THE LUCKNOW TIMES
Sun, Aug 3, 2025
Post views : 70
यूपी के अयोध्या जा रही पिकअप नियंत्रित होकर खाई में पलटी,हादसे में 29 लोग घायल, छह की हालत गंभीर!
उत्तर प्रदेश संतकबीरनगर : दरअसल जनपद के धनघटा थाना क्षेत्र में रविवार को भीषण सड़क हादसा हो गया, क्षेत्र में डुहिया पुल के पास अनियंत्रित होकर एक पिकअप खाई में पलट गई, सड़क हादसे में पिकअप में सवार 29 लोग घायल हो गए, जिसमें छह की हालत गंभीर बताई जा रही है, वहीं स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी धनघटा पुलिस को दी सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं छह लोगों को जिला अस्पताल खलीलाबाद के लिए रेफर कर दिया गया है, गोरखपुर जनपद के बांसगांव थाना क्षेत्र के भैस रानी गांव के रहने वाले सभी लोग अयोध्या के लिए जा रहे थे, पुलिस के मुताबिक, पूरा मामला संतकबीरनगर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र में आने वाले डुहिया पुल का है, गोरखपुर जनपद के बांसगांव थाना क्षेत्र के भैस रानी गांव के 29 लोग एक पिकअप पर सवार होकर अयोध्या के लिए जा रहे थे. जैसे ही पिकअप पुल के पास पहुंची तो अनियंत्रित हो गई और खाई में जाकर पलट गई, हादसे में पिकअप सवार सभी लोग घायल हो गये. हादसे में छह लोगों की हालत को गंभीर देखते हुए धनघटा पुलिस ने जिला अस्पताल खलीलाबाद के लिए भेज दिया है इस पूरे मामले पर धनघटा एसओ रामकृष्ण मिश्रा ने बताया कि सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी हैसर में भर्ती कराया है. छह लोगों को जिला अस्पताल खलीलाबाद के लिए बेहतर इलाज के लिए भेजा गया है. घटना में घटनास्थल पर शांति व्यवस्था कायम है!Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन