Fri 17 Apr 2026

ब्रेकिंग

पीएफ घोटाले का शिकार हुआ मजदूर, तीन साल बाद दर्ज हुआ केस

BDO भुता को सौंपा ज्ञापन,मांगे पूर्ण न होने पर सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे

एक की मौत,कई घायल, मचा हड़कंप

धोखाधड़ी कर चावल गायब करने के आरोप में हुई गिरफ्तारी

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: राजधानी लखनऊ में 22 साल के युवक की गला रेत कर निर्मम हत्या, पुलिस को नहीं मिला अभी तक कोई सुराग!

THE LUCKNOW TIMES

Sun, Jun 8, 2025
Post views : 47

राजधानी लखनऊ में 22 साल के युवक की गला रेत कर निर्मम हत्या, पुलिस को नहीं मिला अभी तक कोई सुराग!

    उत्तर प्रदेश लखनऊ : दरअसल राजधानी के रहीमाबाद थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात युवक की गला रेत कर हत्या कर दी गई, सुबह जानकारी होने पर पूरे गांव में हड़कंप मच गया, परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस और डॉग स्क्वाड की टीम ने जांच तथा साक्ष्य जुटाए, फिलहाल कोई खास सुराग हाथ नहीं लगा है. वहीं परिजनों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने किसी पुरानी रंजिश के तार जोड़ने की कोशिश में जुट गई है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, रहीमाबाद थाना क्षेत्र के अहिंडर गांव निवासी पप्पू रावत के अनुसार उसका भाई विजय उर्फ गप्पू (22) रात में सोने के लिए घर के पास ही बरामदे में चला गया था, मां 3:30 बजे सुबह बरामदे में गई तो गप्पू का शव क्षत विक्षत पड़ा था, किसी ने धारदार हथियार से हत्या कर दी थी, गप्पू के दाढ़ी के पास धारदार हथियार से काटने का निशान था तथा चेहरे गले में खरोंच के निशान थे, गप्पू के चेहरे तथा गले पर निशान से लगता है कि बचने के लिए गप्पू ने काफी संघर्ष किया होगा,  

पुरानी रंजिश तथा प्रेम प्रसंग के एंगल पर पुलिस कर रही जांच पड़ताल 

  ADCP नॉर्थ जितेन्द्र दुबे ने बताया कि रविवार सुबह रहीमाबाद थाने पर सूचना मिली कि एक युवक का शव उसके घर के पास ही मिला है, सूचना पर पुलिस और डॉग स्क्वाड ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की है, युवक का नाम विजय उर्फ गप्पू है, प्राथमकि पड़ताल तथा पूछताछ के बाद पुरानी रंजिश और प्रेम प्रसंग के एंगल पर भी जांच की जा रही है, जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन