Wed 11 Mar 2026

ब्रेकिंग

ट्रक से कुचलकर युवती की मौत

सिलिंडर न मिलने से उपभोक्ता परेशान

छह माह के बच्चे का गला घोंटकर रची गई साजिश

दो दर्जन किसानों को भारी नुकसान

उन्नाव में शंकराचार्य ने सीएम योगी से मांगा जवाब

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: नीट परीक्षा को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज़, सुरक्षा के होंगे कड़े इंतज़ाम

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Tue, Apr 29, 2025
Post views : 66

पहली बार सरकारी स्कूलों में होगी नीट परीक्षा, 3 केंद्र बनाए गए

    सैय्यद फैज़ान "शीबू" रहमान✍️ उन्नाव। जनपद में पहली बार (नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट) नीट-2025 परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी गई हैं। चार मई को होने वाली परीक्षा को सुव्यवस्थित और पारदर्शी ढंग से आयोजित कराने के लिए प्रशासन ने रोडमैप तैयार कर लिया है। इस बार परीक्षा केंद्रों के चयन में खास सावधानी बरती गई है और तय किया गया है कि निजी स्कूलों को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा। जिले में 3 केंद्रों पर परीक्षा होगी। नीट परीक्षा केवल राजकीय बालिका इंटर कालेज, अटल बिहारी बाजपेयी इंटर कालेज और केंद्रीय विद्यालय (केवी) में ही कराई जाएगी। पब्लिक और प्राइवेट स्कूलों को इस बार परीक्षा केंद्रों की सूची से बाहर रखा गया है। परीक्षार्थियों के प्रवेश की प्रक्रिया, तलाशी और अन्य सुरक्षा उपायों के लिए विस्तृत गाइडलाइंस जल्द ही जारी की जाएंगी। जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग मिलकर यह सुनिश्चित करने में जुटे हैं कि परीक्षा शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न हो। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं और सभी केंद्रों पर निगरानी के लिए पुलिस बल तैनात किए जाएंगे। बताया जा रहा है कि यह कवायद इसलिए भी की जा रही है कि काउंसलिंग के दौरान अगर गड़बड़ी की शिकायत आई तो इस वीडियो से मिलान किया जाएगा। दरअसल कई बार शिकायतें मिलती रही हैं कि परीक्षा किसी छात्र ने दी और काउंसलिंग में किसी अन्य छात्र ने हिस्सा लेकर एडमिशन ले लिया। वीडियोग्राफी से ये समस्या नहीं रहेगी। कंट्रोल रूम से निगरानी एनटीए ने इस बार परीक्षा के लिए देश के अलग अलग शहरों में सेंटर बनाया है। परीक्षा तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होगी। परीक्षा केंद्रों में जैमर लगाए जाएंगे। कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा, जहां पर परीक्षा की निगरानी की जाएगी। वहीं सीसीटीवी कैमरा भी लगाया जायेगा। डीएम और एसपी के नेतृत्व में उच्चस्तरीय कमेटी बनाई गई है। इस कमेटी की निगरानी में परीक्षा होगी। कमेटी की जिम्मेदारी है कि पेपर लीक न हो। फर्जी छात्र परीक्षा देने न पहुंचें, इसका भी ख्याल रखना होगा। छात्रों को प्रवेशपत्र व वैध पहचान पत्र के साथ परिक्षा के समय से पहले सेंटरों पर पहुंचना होगा। ऐसा नहीं करने पर उन्हें परीक्षा से वंचित किया जा सकता है। अब तक सीबीएसई के निजी स्कूलों को सेंटर बनाया जाता था, लेकिन पेपर लीक कांड के बाद व्यवस्था में बदलाव किया गया है। इस बार सरकारी स्कूल कॉलेजों कॉलेजों को सेंटर बनाया जाएगा। एनटीए ने एक ऐसा पोर्टल लॉन्च किया है, जहां नीट यूजी 2025 से जुड़ी गड़बड़ी की शिकायत की जा सकेगी। क्या है नीट राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) हर साल ऑफलाइन मोड में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) का आयोजन करती है। नीट परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद अभ्यार्थियों को मेडिकल कॉलेज में प्रवेश मिलता है। विद्यार्थी एमबीबीएस, बीडीएस, आयुष प्रोग्राम, की पढ़ाई करते हैं। इसमें अभ्यर्थी को कोई कोर्स प्रोग्राम चुनना होता है। अपने साथ पेन भी नहीं ले जा सकेंगे छात्र नीट परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थी अंदर अपने साथ सिर्फ प्रवेश पत्र, पासपोर्ट और पोस्टकार्ड साइज फोटो और अपने साथ एक फोटोयुक्त पहचान पत्र लेकर आएं। वहीं परीक्षार्थी अपने साथ घड़ी, इलेक्ट्रोनिक्स डिवाइस, मोबाइल, जूते, बेल्ट, बैग नहीं ले जा सकेंगे। पेन भी अंदर नहीं ले जा सकेंगे। अंदर से ही पेन दिया जाएगा।    

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन