: संविधान बचाओ राष्ट्रीय पद यात्रा कर राष्ट्रव्यापी जन संपर्क करेगी कांग्रेस!
THE LUCKNOW TIMES
Sat, Jan 18, 2025
Post views : 82
संविधान बचाओ राष्ट्रीय पद यात्रा कर राष्ट्रव्यापी जन संपर्क करेगी कांग्रेस!
प्रदेश कांग्रेस द्वारा डॉ आंबेडकर व बापू के अपमान से आहत देश में संविधान बचाओ पद यात्रा कर पूरे देश में जन संपर्क करेगी एवं संविधान के प्रति जागरूकता पैदा कर समाज में एकता और समरसता का संदेश देगी जिसके लिए जिले एवं ब्लॉक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उक्त कार्य क्रम के तहत आज अमौली ब्लॉक कांग्रेस की तरफ से अमौली में निवर्तमान जिला अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह चौहान की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिरकत करते हुए प्रदेश ओ बी सी कांग्रेस के महामंत्री अनूप सचान ने कहा कि भाजपा द्वारा समय समय पर संविधान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है साथ ही भरी संसद में बाबा साहब का अपमान किया जो बहुत ही निंदनीय है जिसके लिए अब कांग्रेस जनता के बीच जाकर इनकी घृणित मंशा की जानकारी देगी, उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस सदैव आपसी भाई चारे एवं समानता की पक्ष धर रही है जो आगे भी करती रहेगी। अपने अध्यक्षीय संबोधन में निवर्तमान जिला अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की इतनी बदतर हालत पहले कभी नहीं रही जिससे अपराधी बेखौफ होकर भाजपा के झंडे तले अपराध कर रहे हैं और और अधिकारी उन पर दबाव बनाने में असक्षम नजर आते हैं, देश का संविधान तो एक खिलौना मात्र बनकर रह गया उसे बराबर अनदेखा किया जा रहा है। उन्होंने जिले के कांग्रेसियों का आवाहन करते हुए कहा कि संविधान बचाओ राष्ट्रीय पद यात्रा में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लें और जनता के बीच जाकर जनता को इनके घृणित विचारों से अवगत कराएं। कार्यक्रम में मुख्य रूप सेश्री प्रकाश नारायण, राम शंकर निषाद, सुबोध कुमार, भानु सिंह प्रजापति, सिद्दीकी हसन, आदि लोग उपस्थित रहे!Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन