: रायबरेली में हथियार से हमला कर शॉपकीपर की हत्या, छत पर फेंक दिया खून से सना शव!
THE LUCKNOW TIMES
Fri, Jan 24, 2025
Post views : 60
रायबरेली में हथियार से हमला कर शॉपकीपर की हत्या, छत पर फेंक दिया खून से सना शव!
उत्तर प्रदेश रायबरेली : जिले में अज्ञात बदमाशों ने युवक के सिर पर किसी हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया,सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है मामला थाना बछरावां क्षेत्र के नवपुरवा मजरे सेहंगों पश्चिम गांव का है नवपुरवा मजरे सेहंगों पश्चिम गांव के रहने वाले 36 साल के लवकुश चौरसिया गांव के बगल में ही परचून की दुकान है गुरुवार की रात 10 बजे तक वह जब घर नहीं आया तो घर वालों ने उसकी तलाश शुरू की वहां भी वह दिखाई नहीं दिया तो कुछ लोग छत पर देखने गए तो देखा की लवकुश का शव लहूलुहान अवस्था में पड़ा हुआ है. इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई बताया जा रहा है कि 20 दिन पहले लवकुश की दुकान में चोरी भी हुई थी इस मामले में एडिशनल एसपी संजीव कुमार सिंहा ने बताया कि थाना बछरावां क्षेत्र में लव कुश चौरसिया पुत्र रामकुमार चौरसिया निवासी ग्राम नवपुरवा की अपनी दुकान पर छत पर शव मिला है मृतक के सिर के ऊपर चोट के निशान है मौके पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंच गए थे घटनास्थल पर निरीक्षण किया गया है तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है आरोपियों की तलाश की जा रही है!Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन