Fri 30 Oct 2026

ब्रेकिंग

जिलाधिकारी, अजय कुमार द्विवेदी के निर्देश पर ‘शुद्ध ही शुभ है’ अभियान चलाया जा रहा है। ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के प्रशिक्षण का अपर जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर,

नवनियुक्त जिला सचिवों का अंकित सिंह परिहार ने किया स्वागत

रात के अंधेरे में खोद डाली जमीन

थाना भोट क्षेत्रान्तर्गत स्थित “इम्पेक्ट कॉलेज” में साइबर सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। ब्यूरो रिपो

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल होंगी सुजानपुर की चयनित ग्राम प्रधान हेमलता पटेल!

THE LUCKNOW TIMES

Mon, Mar 3, 2025
Post views : 254

दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल होंगी सुजानपुर की चयनित ग्राम प्रधान हेमलता पटेल!

 

महिला पंचायत प्रतिनिधियों के लिए राष्ट्रीय कार्यशाला ‘सशक्त पंचायत – नेत्री अभियान’ का होगा शुभारंभ

[video width="1280" height="720" mp4="https://thelucknowtimes.in/wp-content/uploads/2025/03/VID-20250303-WA0012.mp4"][/video]

जिले से प्रधान हेमलता पटेल का भी चयन कर किया गया आमंत्रित!

  दरअसल पंचायती राज मंत्रालय द्वारा एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है. यह कार्यशाला 4 मार्च 2025 को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित होगी, जिसमें “सशक्त पंचायत – नेत्री अभियान” की शुरुआत की जाएगी. इस कार्यक्रम में फतेहपुर जनपद से बहुआ ब्लॉक अन्तर्गत सुजानपुर ग्राम पंचायत का भी चयन हुआ है जहां सुजानपुर की कर्मठ तेज तर्रार बहुचर्चित ग्राम प्रधान गुलाबीगैंग लोकतांत्रिक की अध्यक्ष हेमलता पटेल को आमंत्रित किया गया है कार्यक्रम में प्रतिभाग हेतु सोमवार को प्रधान हेमलता पटेल राजधानी नई दिल्ली के लिए रवाना हुईं राष्ट्रीय कार्यशाला में केंद्रीय पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी, केंद्रीय पंचायती राज राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल और केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल राज्य मंत्री रक्षा निखिल खडसे सहित कई अन्य प्रमुख लोग उपस्थित रहेंगे यहां महिला प्रतिनिधियों के लिए क्षमता निर्माण का अवसर के साथ ही “सशक्त पंचायत – नेत्री अभियान” का मुख्य उद्देश्य पूरे देश में पंचायती राज संस्थाओं की महिला निर्वाचित प्रतिनिधियों के लिए क्षमता निर्माण को सशक्त बनाना है. यह पहल महिला नेताओं की नेतृत्व क्षमता, निर्णय लेने की क्षमताओं को बढ़ाने और जमीनी स्तर पर शासन में उनकी भूमिका को मजबूत करने पर केंद्रित है. पंचायती राज संस्थाओं के सभी तीन स्तरों से महिला प्रतिनिधि एक राष्ट्रीय मंच पर एकत्रित होंगी इस कार्यशाला की विशेषता यह है कि इसमें आमंत्रित महिला नेताओं का सम्‍मान किया जाएगा, जिन्होंने ग्रामीण स्वशासन में उल्लेखनीय कार्य किया है चयन पर प्रधान हेमलता पटेल ने पंचायती राज मंत्रालय का अभार व्यक्त किया  है

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन