Sun 07 Jun 2026

ब्रेकिंग

मायके बालों ने ससुराली जनों पर लगाया दहेज हत्या का आरोप,पति समेत कई परिजन हिरासत में

भूमि विवाद और पैमाइश के मामले रहे हावी

गर्मी में बढ़ी लोगों की मुश्किलें

ग्रीष्मकालीन पेंटिंग कार्यशाला का शुभारंभ

राष्ट्रीय कार्यशाला में जुटेंगे कबीर पंथी

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: रोड पर शव मिलने के मामले ने पकड़ा तूल, युवक के परिजन पहुंचे SSP कार्यालय, ससुराल पक्ष के रिश्तेदारों पर लगाया हत्या का आरोप!

THE LUCKNOW TIMES

Sat, Jun 14, 2025
Post views : 73

रोड पर शव मिलने के मामले ने पकड़ा तूल, युवक के परिजन पहुंचे SSP कार्यालय, ससुराल पक्ष के रिश्तेदारों पर लगाया हत्या का आरोप!

    उत्तर प्रदेश एटा : दरअसल जनपद के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के सकीट रोड पर शव मिलने के मामले में परिजन शनिवार को SSP कार्यालय पहुंचे, जहां परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है, वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है, रिपोर्ट में एक्सीडेंट की वजह से मौत होना पाया गया है, मिली जानकारी के मुताबिक, बीते मंगलवार को अभयपुरा थाना अमापुर गांव के रहने वाले रवि (24) का शव कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के सकीट रोड पर पड़ा मिला था, जिसके बाद मृतक के परिजन शनिवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे, परिजनों ने शिकायत करते हुए बेटे की हत्या का आरोप लड़की के मामा पर लगाया है, पिता उदयवीर ने लिखित शिकायती पत्र सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की है, मृतक के पिता का आरोप है कि उसके बेटे रवि को फोन करके कवार गांव बुलाया गया था, एक दिन वह वहां रुका भी, लेकिन बुधवार को उसकी हत्या कर शव फेंक दिया गया, शिकायतकर्ता पिता ने मृतक युवक की पत्नी के रिश्तेदारों पर हत्या का आरोप लगाया है   मृतक के पिता उदयवीर ने गम्भीर आरोप लगाते हुए बताया कि 9 तारीख को रवि को बुलाया था और 11 को हत्या कर दी गई है, बेटे ने कोर्ट मैरिज की थी, पुलिस अधिकारी से शिकायत की है, पिता के मुताबिक, रवि का विवाह 2 साल पहले हुआ था, रवि ने प्रेम विवाह किया था, रवि गांव में ही रहकर मजदूरी करता था, वहीं मामले पर थाना प्रभारी कोतवाली देहात आरके सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है, रिपोर्ट में एक्सीडेंट की वजह से मौत होना पाया गया है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन