Fri 17 Apr 2026

ब्रेकिंग

BDO भुता को सौंपा ज्ञापन,मांगे पूर्ण न होने पर सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे

एक की मौत,कई घायल, मचा हड़कंप

धोखाधड़ी कर चावल गायब करने के आरोप में हुई गिरफ्तारी

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

आत्महत्या की जताई जा रही आशंका

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: तेज रफ्तार कार ने छीनी मासूम की जिंदगी, अस्पताल में मचा हंगामा

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Fri, Oct 3, 2025
Post views : 71

जिला अस्पताल पहुंचे सीओ सिटी और एसडीएम, परिजनों को दिलाया कार्रवाई का भरोसा

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

उन्नाव। अचलगंज थाना क्षेत्र के चौसन्धा गांव में शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। घर के आंगन में खेल रही मासूम बच्ची की तेज रफ्तार कार की टक्कर से मौत हो गई। परिजनों के आंसू और गुस्से से अस्पताल का माहौल तनावपूर्ण हो गया। गांव निवासी प्रेमशंकर की डेढ़ साल की नातिन चाहत दोपहर में घर के बाहर खेल रही थी। तभी तेज रफ्तार इको स्पोर्ट कार अचानक बेकाबू होकर बच्ची से जा टकराई। जोरदार टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घबराए परिजन तुरंत उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उपचार शुरू होते ही मासूम ने दम तोड़ दिया। बच्ची की मौत की खबर फैलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गम और गुस्से से भरे परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया और आरोपी चालक पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलते ही सीओ सिटी दीपक यादव और एसडीएम क्षितिज द्विवेदी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को समझाकर स्थिति शांत कराई और भरोसा दिया कि दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। अचलगंज पुलिस ने बच्ची के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी चालक की पहचान गदोखा गांव निवासी अनुज पुत्र अनिल के रूप में की है। सीओ सिटी दीपक यादव ने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जाएंगे और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन