Mon 14 Sep 2026

ब्रेकिंग

गणपति को नमन कर लिया आशीर्वाद

मजदूर की डूबकर मौत

खुला नौकरी के नाम पर ठगी का मामला

पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच

मदद के साथ बढ़ाया लोगों का भरोसा

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: व्यापारियों के समस्याओं का शिविर के माध्यम से होगा निराकरण,डीएम से मिलकर साप्ताहिक बंदी दिन किया जायेगा निश्चित,बैठक में बनी रणनीति!

THE LUCKNOW TIMES

Tue, Jan 28, 2025
Post views : 201

व्यापारियों के समस्याओं का शिविर के माध्यम से होगा निराकरण,डीएम से मिलकर साप्ताहिक बंदी दिन किया जायेगा निश्चित,बैठक में बनी रणनीति!

    उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में साप्ताहिक बंदी सहित व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर उद्योग व्यापार मंडल के संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा के नेतृत्व में एक बैठक जोनिहा स्थित एक दुकान में किया गया।बैठक में आये व्यापारियों ने बताया कि जोनिहा क्षेत्र में लागू की गई साप्ताहिक बंदी को लेकर हम दुकानदारो को काफी दिक्कत होती है क्योंकि जिस दिन बंदी का आदेश दिया गया है उस दिन बाजार लगता है।   बंदी के नाम पर व्यापारियों को परेशान किया जाता है और जुर्माना भी लगाते हैं।जिस पर अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने कहा कि इस समस्या को लेकर जिलाधिकारी से मिलकर व्यापारियों के बताए गए दिन के हिसाब से बंदी के लिए कहा जायेगा।   साथ ही व्यापारियों के विभिन्न समस्याओं को लेकर व्यापारी सुविधा शिविर का आयोजन किया जायेगा जिसमें व्यापारियों के समस्याओं का निदान होगा।साथ ही संगठन के सदस्यों का रिनीवल भी होगा।   इस मौके पर प्रयागराज मंडल अध्यक्ष अनिल वर्मा,महासचिव शिव भवन सिंह,अजितेश उर्फ अज्जू,अयूब,धर्म पाल,महेंद्र कुमार, रघुराज सिंह,मयंक गुप्ता,पंकज वर्मा,दिनेश भदौरिया सहित तमाम व्यापारी मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन