Fri 17 Apr 2026

ब्रेकिंग

पीएफ घोटाले का शिकार हुआ मजदूर, तीन साल बाद दर्ज हुआ केस

BDO भुता को सौंपा ज्ञापन,मांगे पूर्ण न होने पर सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे

एक की मौत,कई घायल, मचा हड़कंप

धोखाधड़ी कर चावल गायब करने के आरोप में हुई गिरफ्तारी

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: राजधानी में रिश्तों का कत्ल, छोटे भाई ने बड़े भाई को उतारा मौत के घाट, धार दार हथियार से 24 से अधिक वार!

THE LUCKNOW TIMES

Tue, May 20, 2025
Post views : 53

राजधानी में रिश्तों का कत्ल, छोटे भाई ने बड़े भाई को उतारा मौत के घाट, धार दार हथियार से 24 से अधिक वार!

    उत्तर प्रदेश लखनऊ : दरअसल राजधानी लखनऊ में नशे की लत और पारिवारिक कलह ने सोमवार रात एक परिवार को ऐसा जख्म दिया, जिसकी टीस उम्रभर नहीं मिटेगी, गोमतीनगर के विरामखंड इलाके में छोटे भाई ने कहासुनी के बाद बड़े भाई पर चाकू और बांका से ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार दिया घटना के वक्त पूरा मोहल्ला चीखपुकार से गूंज उठा पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने गले और शरीर पर 24 से ज्यादा वार देख सन्न रह गई पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर आरोपी सनी को हिरासत में लिया विरामखंड इलाके में रहने वाली मायका देवी ने बताया कि उनका बेटा बाबूलाल (27) शराब, स्मैक, गांजा और चरस जैसी हर नशे की चीज का आदी था अक्सर घर के बाहर ही सो जाता और नशे में झगड़ा करता, नशे की वजह से उसकी शादी भी नहीं हो सकी थी, सोमवार रात को भी वह शराब के नशे में धुत होकर मां-बाप को गाली दे रहा था. छोटे भाई सनी ने जब विरोध किया तो उसने झोपड़ी से चाकू और बांका उठा लिया, जब उसे रोकने की कोशिश की तभी झगड़ा बढ़ गया और इसी दौरान चाकू से बाबूलाल के गले व शरीर पर ताबड़तोड़ वार हो गए, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई, गोमतीनगर इंस्पेक्टर अमित कुमार दुबे ने बताया कि शुरू में परिजन इसे आत्महत्या बता रहे थे, लेकिन शव की हालत और चोटों की संख्या ने पुलिस को शक में डाल दिया, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई गहरे घाव मिले, पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो सनी ने आखिरकार कबूल किया कि उसने ही बड़े भाई की हत्या की, सनी का कहना है कि बाबूलाल की हरकतों से पूरा परिवार परेशान था, आए दिन के झगड़े और मारपीट से तंग आकर यह हादसा हो गया   जानकारी के अनुसार सनी ने बताया कि बाबूलाल की वजह से परिवार के रिश्तेदार भी दूरी बना चुके थे. बहन तक शादी के बाद मायके आने से कतराने लगी थी. सोमवार रात बाबूलाल ने फिर से गाली-गलौज और हाथापाई शुरू कर दी, जब उसने चाकू उठाया तो सनी ने उसे रोकना चाहा. इस धक्का-मुक्की में कब बांका हाथ में आ गया और कब वार हो गया, उसे याद नहीं   पुलिस ने पिता की तहरीर पर सनी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है, घटनास्थल से चाकू, बांका और अन्य साक्ष्य बरामद कर लिए गए हैं!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन