Fri 30 Oct 2026

ब्रेकिंग

जिलाधिकारी, अजय कुमार द्विवेदी के निर्देश पर ‘शुद्ध ही शुभ है’ अभियान चलाया जा रहा है। ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के प्रशिक्षण का अपर जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर,

नवनियुक्त जिला सचिवों का अंकित सिंह परिहार ने किया स्वागत

रात के अंधेरे में खोद डाली जमीन

थाना भोट क्षेत्रान्तर्गत स्थित “इम्पेक्ट कॉलेज” में साइबर सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। ब्यूरो रिपो

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: कार की टक्कर से ट्रैक्टर और मिक्सर पलटा, 7 से ज्यादा घायल!

THE LUCKNOW TIMES

Mon, Jan 20, 2025
Post views : 255

कार की टक्कर से ट्रैक्टर और मिक्सर पलटा, 7 से ज्यादा घायल!

उत्तर प्रदेश सहारनपुर : दरअसल यूपी सहारनपुर में दिल्ली यमुनोत्री हाइवे पर थाना मिर्जापुर इलाके में हुए सड़क हादसे में ट्रैक्टर सवार मजदूर व कार सवार महिलाओं समेत करीब आठ लोग घायल हो गए सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बेहट में भर्ती कराया है घायलों में एक मजदूर की हालत को चिंताजनक मानते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया है दुर्घटना तेज रफ्तार कार के मिक्सर मशीन और ट्रैक्टर में टकराने के बाद हुआ पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है यह हादसा दिल्ली यमुनोत्री हाईवे पर थाना मिर्जापुर इलाके में स्थित ग्लोकल यूनिवर्सिटी के सामने हुआ बताया जा रहा है कि कुछ मजदूर बादशाही बाग में लिंटर डालने के बाद ट्रैक्टर से जोड़कर मिक्सर मशीन लेकर वापस अपने घर लौट रहे थे यूनिवर्सिटी के सामने पहुंचने पर बेहट की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी जिससे ट्रैक्टर और मिक्सर पलट गया दुर्घटना में ट्रैक्टर सवार मजदूर श्याम कुमार पुत्र जनक सिंह, धर्मेंद्र पुत्र धर्मपाल व गोपी पुत्र मीतरु निवासी गांव महमूदपुर जाटोवाला तथा कलसिया से शादी समारोह से वापस लौट रहे कार सवार दिनेश पुत्र अशोक, अंकित पुत्र राकेश, परवीन पुत्र सुभाष, मेमी पत्नी सुभाष तथा नेहा पुत्री सुभाष घायल हो गए. हादसे की खबर मिलते ही थाना मिर्जापुर पुलिस और महमूदपुर के प्रधान मोहम्मद हारून मौके पर पहुंचे और घायलों को बेहट सीएचसी में भर्ती कराया घायलों में एक मजदूर की हालत को चिंताजनक मानते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया पुलिस के अनुसार दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन