Mon 27 Jul 2026

ब्रेकिंग

नौ लोगों पर रिपोर्ट

वरिष्ठ पत्रकार आशीष पांडेय के पिता डीएन पांडेय का निधन

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को नमन कर दिया स्वच्छता का संदेश

एक डिजाइन ने खोल दी 918 गद्दों की कहानी

पढ़ाने वालों की सेहत का भी सरकार रखेगी हिसाब

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: ताजनगरी में सिरफिरे की धमकी से परेशान होकर युवती ने की आत्महत्या, परिजनों ने लगाया आरोप!

THE LUCKNOW TIMES

Sat, Jan 4, 2025
Post views : 164

ताजनगरी में सिरफिरे की धमकी से परेशान होकर युवती ने की आत्महत्या, परिजनों ने लगाया आरोप!

  उत्तर प्रदेश आगरा : ताजनगरी के शाहगंज थाना क्षेत्र में एक सिरफिरे की हरकतों से तंग आकर युवती ने खतरनाक कदम उठा लिया युवती ने सिरफिरे की धमकी और बदनामी के डर से कमरे आत्महत्या कर ली है परिजन का आरोप है कि बेटी की सगाई के बाद से ही मोहल्ले का सिरफिरा युवक उसे धमाका रहा था बेटी पर शादी का दबाव बना रहा था इतना ही नहीं, आरोपी ने बेटी के मंगेतर को भी रास्ते में रोककर धमकी दी थी जिससे बेटी दहशत में आ गई बदनामी के डर से उसने ये आत्मघाती कदम उठाया है वहीं, शाहगंज पुलिस ने बताया कि अभी तक मृतका के परिजन ने कोई शिकायत नहीं दी है मामला शाहगंज थाना क्षेत्र का है थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले निवासी व्यक्ति ने शाहगंज थाना पुलिस को बताया कि मैं बिजली मैकेनिक हूं परिवार में पत्नी, चार बेटियां और एक बेटा है शुक्रवार सुबह मैं काम पर चला गया था घर पर पत्नी और बच्चे थे पत्नी के साथ चार बेटी और बेटा छत पर बैठे थे, तभी 21 वर्षीय बेटी कुछ काम के बहाने नीचे आई मगर, वो लौट कर छत पर नहीं गई जब मेरी पत्नी छत से नीचे उतरी तो वह अपने कमरे में आत्महत्या कर ली थी हॉल में बेटी एक पंखे के सहारे फंदे से लटकी मिली इसके बाद बेटी को फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए, जहां पर चिकित्सकों ने बेटी को मृत घोषित कर दिया   पीड़ित पिता ने बताया कि कुछ दिन पहले ही बेटी की सगाई धौलपुर में की थी परिवार में खुशी का माहौल था बेटी भी शादी की खरीदारी कर रही थी पीड़ित पिता का आरोप है कि मोहल्ले का एक सिरफिरा आए दिन बेटी को परेशान कर रहा था सिरफिरा रास्ते में बेटी को रोककर शादी का दबाव बना रहा था बेटी ने उससे शादी से इनकार किया तो सिरफिरे ने बेटी के साथ मारपीट भी की थी शुक्रवार को आरोपी ने शाहगंज बाजार में बेटी से मिलने आए मंगेतर को भी जान से मारने की धमकी दी. इसी से तंग आकर बेटी ने आत्महत्या कर ली युवती के पिता ने जिस युवक की वजह से बेटी के आत्महत्या की बात कही है उसने ने ही पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल कर सूचना दी कि उसकी पत्नी की हत्या कर दी गई है इससे पुलिस भी हैरान है शाहगंज थाना प्रभारी निरीक्षक केपी सिंह ने बताया कि अभी तक युवती के परिजन ने कोई तहरीर नहीं दी है DCP सिटी सूरज राय ने बताया कि मामला संज्ञान में है मृतका के परिजन ने फिलहाल लिखित में कोई आरोप नहीं लगाया है अगर, शिकायत मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन