Fri 19 Jun 2026

ब्रेकिंग

एंटी करप्शन टीम द्वारा कैंटीन में जाल बिछाकर गिरफ्तार करने से क्षेत्र में फैली सनसनी

साधु हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर की होगी पड़ताल

570 करोड़ की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप

नयन ज्योति अभियान: 166वें निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में 113 मरीजों का परीक्षण

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: डीजल खत्म, खड़े कंटेनर में घुसा ट्रक—परिचालक की मौत, साथी गंभीर

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Tue, Sep 2, 2025
Post views : 120

पांच घंटे देर से पहुंची पुलिस, परिजनों ने उठाए सवाल

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

उन्नाव। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। डीजल खत्म होने से किनारे खड़े कंटेनर में पीछे से तेज रफ्तार ट्रक घुस गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हरियाणा निवासी परिचालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ देर के लिए यातायात ठप हो गया।जानकारी के मुताबिक, चालक अनीस (निवासी नूह, हरियाणा) सीतामढ़ी, बिहार से प्लाईवुड लादकर हरियाणा जा रहा था। शादीपुर गांव के पास उसके कंटेनर का डीजल खत्म हो गया। अनीस डीजल लाने चला गया, तभी परिचालक सरफराज (24 वर्ष, पुत्र उमर, निवासी गांव कुलडेहरा, थाना फिरोजपुर, जनपद नूह, हरियाणा) और साथी जैद (21 वर्ष, पुत्र सहीद, निवासी गोकुलपुर, थाना पुनहाना, जनपद नूह, हरियाणा) कंटेनर से उतरकर पास ही खड़े थे। इसी बीच पीछे से आ रहे दूसरे कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सरफराज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जैद गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। इधर, परिजनों का आरोप है कि सुबह 5:30 बजे सूचना देने के बावजूद पुलिस करीब पांच घंटे बाद मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद जाम की स्थिति बन गई, जिसे बाद में हटवा दिया गया। पुलिस अब दोनों वाहनों के चालकों की तलाश कर रही है। बेहटा मुजावर थाना प्रभारी मुन्ना कुमार ने बताया कि एक्सप्रेसवे पर हुई घटना में एक खलासी की मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन